mor36garh-logo

संसद में गूंजा ट्रेनों ने लेट लतीफी का मामला : सांसद सुनील सोनी ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री से की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग

रायपुर। लोकसभा सत्र के शून्य काल में गुरुवार को रायपुर लोकसभा सांसद सुनील सोनी ने रेलवे से जुड़ी समस्याओं का मुद्दा उठाया. उन्होंने ट्रेन की लेट लतीफी और रद्द होने वाली गाड़ियों के संबंध में जनता को हो रही परेशानियों का जिक्र किया. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री से ट्रेनों को समय पर संचालित करने की मांग की.

सुनील सोनी ने कहा कि आजादी के बाद से छत्तीसगढ़ में रेल मंत्रालय को सर्वाधिक राशि करीब 7000 करोड़ प्रधानमंत्री द्वारा स्वीकृत की गई है जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री का धन्यवाद भी किया. साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश में वंदे भारत जैसी ट्रेनों का संचालन एवं निर्माण किया जा रहा है, जो की अत्यंत प्रशंसनीय है.

सांसद ने पहले जिन स्टेशनों में स्टॉपेज होता था वहां फिर से स्टॉपेज की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित करने की मांग की. साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में और फास्ट ट्रेनें चालू हों.

Mor36garh

Mor36garh

Related News

Recent News