mor36garh-logo

जशपुर जिले के पत्थलगांव पुलिस ने नशीला कफ सिरप का भंडारण कर बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव पुलिस ने अवैध रूप से नशीला कफ सिरप का भंडारण कर बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में नशीली कफ सिरप बरामद की है।

नशीला कफ सिरप की अवैध बिक्री 
मिली जानकारी के अनुसार, थाना पत्थलगांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम पोंगरो निवासी 27 वर्षीय अरुण यादव को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि, आरोपी नल-जल योजना में काम करने के बहाने ग्राम चंदागढ़ स्थित अपने किराए के मकान में नशीली कफ सिरप रखकर उसकी अवैध बिक्री कर रहा था।

6 कार्टून से 720 नग कफ सिरप बरामद
पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद मौके पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान कमरे में छिपाकर रखे गए 6 कार्टून से 100-100 एमएल के कुल 720 नग ONEREX कफ सिरप बरामद किए गए। जब्त कफ सिरप की कुल मात्रा 72 लीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 44 हजार 720 रुपये है।

एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त
इसके अलावा पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 और 21(सी) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच में जुटी हुई है।

Mor36garh

Mor36garh

Related News