mor36garh-logo

बिलासपुर के राजेंद्र नगर चौक इलाके की दुकान में लगी आग, दुकानदारों ने खुद ही फैलने से रोकी

आग की भयावहता देखकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बिलासपुर के व्यस्त राजेंद्र नगर चौक स्थित सिद्धिविनायक वाजपेयी चेंबर के ग्राउंड फ्लोर पर शुक्रवार को एक दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान से उठती लपटों और धुएं के गुबार को देखकर आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। इससे आग आसपास की दूसरी दुकानों तक फैलने से बच गई। हालांकि, दुकान के भीतर रखा सामान जलकर खाक हो गया। स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। लोगों की सूझबूझ और तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

शॉर्ट सर्किट या अन्य वजह, कारण स्पष्ट नहीं

राहत की बात यह है कि आगजनी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य वजह से आग लगी, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। दुकान में हुए नुकसान का आकलन भी किया जाना बाकी है।

Mor36garh

Mor36garh

Related News