mor36garh-logo

मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का कसाई, जिस हथियार से काटता था वहीं युवक के पैर में दे मारा

दुकानदार ने मुर्गा काटने वाले हथियार से युवक के पैर पर कर दिया वार।

तमनार के ग्राम कठरापाली में मुर्गा जल्दी देने की बात पर हुए विवाद में दुकानदार ने मुर्गा काटने वाले लोहे के हथियार से युवक के पैर पर वार कर उसे घायल कर दिया। मामले में तमनार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित दुकानदार को गैर जमानती धाराओं में अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा हैं।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा

मारपीट के दौरान मुकेश रात्रे जमीन पर गिर गया, जिसके बाद आरोपित ने मुर्गा काटने वाले लोहे के हथियार से उसके बाएं पैर के तलवे पर वार कर चोट पहुंचाई। घटना के संबंध में प्रार्थी ने दूसरे दिन थाना तमनार में रिपोर्ट दर्ज कराया। तमनार पुलिस ने आहत का चिकित्सकीय परीक्षण कराया तथा मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अर्जुन सोनी उम्र 62 साल ग्राम कठरापाली थाना तमनार के विरुद्ध धारा 296, 351(3), 115(2), 118(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Mor36garh

Mor36garh

Related News