mor36garh-logo

सावधान! पीएफ से बार-बार पैसा निकालना कहीं बुढ़ापे की लाठी न छीन ले

शादी, पढ़ाई या घर के लिए पीएफ निकालना अब और भी सरल हो गया है. एक्सपर्ट्स से जानें कि EPFO 3.0 के ये सुधार आपकी रिटायरमेंट को किस तरह प्रभावित कर सकते हैं.

EPFO 3.0 PF Withdrawal Rules: EPFO 3.0 के तहत अब पीएफ का पैसा निकालना पहले से कहीं ज्यादा सरल और तेज हो गया है. लेकिन जहां एक तरफ ये नियम आपको आर्थिक मजबूती दे रहे हैं, वहीं एक्सपर्ट्स इसे भविष्य के लिए एक खतरे की घंटी भी मान रहे हैं.

क्या अब PF आपका नया इमरजेंसी फंड है?

नए नियमों की सबसे बड़ी बात यह है कि अब आपको पैसा निकालने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे. पहले जहां 13 अलग-अलग कैटेगरी थीं, उन्हें घटाकर अब सिर्फ तीन कर दिया गया है: जरूरी जरूरतें (Essential Needs), घर (Housing) और खास हालात (Special Circumstances). अब आप सिर्फ 12 महीने की नौकरी के बाद भी पैसा निकाल सकते हैं, जबकि पहले इसके लिए 5 से 7 साल का इंतजार करना पड़ता था. सबसे चौंकाने वाला बदलाव ‘Special Circumstances’ कैटेगरी में है. अब आप बिना कोई वजह बताए साल में दो बार अपने बैलेंस का 100% हिस्सा निकाल सकते हैं. यानी आपका पीएफ अब काफी हद तक एक सेविंग अकाउंट की तरह काम करेगा जिसे आप कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

पढ़ाई, शादी या बेरोजगारी: कितना पैसा मिलेगा?

EPFO ने निकासी की सीमा और फ्रीक्वेंसी (बार-बार निकालने की सुविधा) दोनों बढ़ा दी है.

  • शिक्षा और शादी: बच्चों की पढ़ाई के लिए करियर में 10 बार और शादी के लिए 5 बार तक पैसा निकाला जा सकता है. इसमें आप अपनी पात्रता का 100% हिस्सा ले सकते हैं.
  • नौकरी जाने पर: अगर आपकी नौकरी चली जाती है, तो पहले महीने में ही आप 75% हिस्सा निकाल सकते हैं. बाकी का 25% हिस्सा एक साल बाद निकाला जा सकता है. खास बात ये है कि अब इसमें कंपनी का हिस्सा (Employer Contribution) और ब्याज भी शामिल होगा.
  • घर के लिए: 3 साल की सर्विस के बाद घर खरीदने या लोन चुकाने के लिए 90% तक फंड निकाला जा सकता है.

क्या पैसा निकालना समझदारी है?

सीए नितिन कौशिक का कहना है कि पीएफ निकालना अब ‘पेपरवर्क का सिरदर्द’ नहीं रहा, लेकिन यह आपकी रिटायरमेंट के लिए एक खतरनाक लालच बन सकता है. भले ही नियम लचीले हुए हैं, लेकिन EPFO ने 25% रिटेंशन रूल लागू रखा है. इसका मतलब है कि आप पूरा फंड खाली नहीं कर सकते, ताकि बुढ़ापे के लिए कुछ बचा रहे.

ध्यान रहे, पीएफ पर फिलहाल 8.25% का शानदार ब्याज मिलता है. जब आप बार-बार पैसा निकालते हैं, तो ‘कंपाउंडिंग’ (ब्याज पर ब्याज) का फायदा खत्म हो जाता है. इससे आपके रिटायरमेंट के समय मिलने वाली मोटी रकम बहुत छोटी रह जाएगी.

Mor36garh

Mor36garh

Related News