सुनीता आहूजा ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में गोविंदा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि गोविंदा एक बेटे और भाई के रूप में अच्छे हैं, लेकिन पति के तौर पर उनकी उम्मीदों पर पूरी तरह खरे नहीं उतरे। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी शादी, रिश्ते और गोविंदा की जिंदगी को लेकर कई बातें कही हैं।
क्या बोलीं सुनीता आहूजा
एक यूट्यूब इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने कहा कि गोविंदा एक बेटे और भाई के रूप में बहुत अच्छे हैं, लेकिन एक पति के तौर पर वह उनकी उम्मीदों पर पूरी तरह खरे नहीं उतरे। सुनीता ने कहा कि गोविंदा हमेशा अपने परिवार और काम में इतने व्यस्त रहे कि उन्होंने अपनी जिंदगी अपने लिए कभी नहीं जी। उनके अनुसार, इतने बड़े सुपरस्टार होने के बावजूद उन्होंने निजी जिंदगी का आनंद नहीं लिया।
‘मुझे गोविंदा जैसा बेटा चाहिए, पति नहीं’
इंटरव्यू में सुनीता ने साफ कहा, “मुझे गोविंदा जैसा बेटा चाहिए, लेकिन पति नहीं।” उन्होंने यह भी कहा कि अब इस बात का पछतावा करने का कोई फायदा नहीं है, क्योंकि शादी को 40 साल हो चुके हैं। सुनीता ने यह भी कहा कि उन्हें कभी गोविंदा की फैन फॉलोइंग या अफवाहों से फर्क नहीं पड़ा, क्योंकि जब रिश्ते में भरोसा होता है तो ऐसी बातें मायने नहीं रखती।
शादी के बारे में
गोविंदा और सुनीता की शादी 1987 में हुई थी। दोनों की मुलाकात काफी कम उम्र में हुई थी। लंबे समय तक उन्होंने अपनी शादी को निजी रखा था और बाद में इसे सार्वजनिक किया। दोनों के दो बच्चे हैं बेटी टीना आहूजा, जो फिल्मों में काम कर चुकी हैं, और बेटा यशवर्धन आहूजा, जो बॉलीवुड में डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं।




