WhatsApp Image 2025-06-20 at 12.52.10 PM

शासकीय कार्यालय से कंप्यूटर और प्रिंटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव। जिले में शासकीय कार्यालय से लाखों रुपए के कंप्यूटर और प्रिंटर चोरी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। सिटी कोतवाली थाना और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में दो चोरों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से ₹4.83 लाख का चोरी गया सामान जब्त किया गया है। प्रार्थी डॉ. पवन कुमार ठाकुर, निवासी विवेकानंद नगर, वार्ड क्रमांक 22, ने 18 जून को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 17 जून की शाम 6 बजे से 18 जून की सुबह 7 बजे के बीच कर्मचारी राज्य बीमा सेवाएं औषधालय, राजनांदगांव से तीन नए कंप्यूटर और एक प्रिंटर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए।

पुलिस ने तत्काल धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। जांच टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें दो संदिग्धों की पहचान हुई। फुटेज के आधार पर पुलिस ने राजेन्द्र राजपूत (निवासी ब्राह्मणपारा, वार्ड 38) और गणेश राजपूत (निवासी सिनेमा लाइन, वार्ड 24) को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उनके पास से तीन कंप्यूटर और एक प्रिंटर बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पर्याप्त सबूत एकत्र कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Mor36garh

Mor36garh

Related News