mor36garh-logo

रायपुर में कार की डिमांड पूरी नहीं होने पर विवाहिता को पीटा, पति, सास, ससुर और देवर पर FIR

दहेज में कार न मिलने पर विवाहिता से मारपीट और प्रताड़ना के आरोप में रायपुर महिला पुलिस ने पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

दहेज में कार नहीं मिलने पर विवाहिता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। महिला थाना रायपुर में विवाहिता गुलशमा बानो की शिकायत पर पुलिस ने पति अरमान खान, सास फरीदा बानो, ससुर मुस्तफा खान और देवर यासिन खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, गुलशमा का विवाह 22 दिसंबर 2025 को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के गंडई निवासी अरमान खान से मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था। विवाहिता का आरोप है कि उसके माता-पिता ने सोने-चांदी के जेवर, नकदी, गृहस्थी का सामान और बाइक दी थी। इसके बावजूद शादी के करीब डेढ़ सप्ताह बाद से ही ससुराल वाले चारपहिया वाहन और अन्य सामान की मांग करने लगे।

मारपीट कर घर से निकालने का आरोप

  • शिकायत के मुताबिक, सास ने उसका नेकलेस अपने पास रख लिया और कम दहेज लाने का ताना देकर घरेलू कामकाज को लेकर भी प्रताड़ित किया। विवाहिता ने आरोप लगाया कि पति और ससुराल के अन्य सदस्य उसे गाली देते और मारपीट करते थे। सात अप्रैल 2026 को मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकालने का भी आरोप है।

Mor36garh

Mor36garh

Related News