mor36garh-logo

भिलाई में रायपुर से नागपुर जा रही पिकअप से 4 करोड़ रुपये जब्त, तलाशी में खुला नोटों का गुप्त तहखाना

भिलाई की खुर्सीपार पुलिस ने पिकअप वाहन के गुप्त चेंबर से 4 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। रायपुर से नागपुर जा रहे दो लोगों को पकड़कर आयकर विभाग को सूचना दी गई है।

और संदिग्ध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खुर्सीपार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से चार करोड़ रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर उसमें सवार दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। बरामद रकम के सोर्स और परिवहन के उद्देश्य की जांच की जा रही है।

गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जाई जा रही थी नकदी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि सफेद रंग के बोलेरो मैक्स पिकअप क्रमांक सीजी 04 क्यूयू 5996 में भारी मात्रा में नकदी रायपुर से नागपुर की ओर ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर डबरापारा, थाना खुर्सीपार क्षेत्र में सोमवार रात करीब 11 बजे वाहन की जांच की गई।

वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों ने पूछताछ में अपने नाम भवेशभाई जीनाभाई डाभी, वाहन चालक और विष्णुदेव दुबे बताए। पुलिस दोनों से रकम के स्वामित्व, स्रोत और इसे एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के उद्देश्य के संबंध में             पूछताछ कर रही है।

पुलिस के मुताबिक मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। नकदी के वित्तीय स्रोत और उससे जुड़े अन्य तथ्यों की जांच के लिए आयकर विभाग को भी सूचना भेजी जा रही है।

Mor36garh

Mor36garh

Related News