mor36garh-logo

छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग में ट्रांसफर, 91 सब इंजीनियरों को मिली नई जिम्मेदारी; यहां देखें लिस्ट

छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग (PWD) ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने 91 सिविल उप अभियंताओं का तबादला किया है। प्रशासनिक कसावट के तहत सभी को तत्काल नया कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग ने प्रशासनिक कसावट और फील्ड में निर्माण कार्यों में तेजी लाने 91 उप अभियंताओं (सिविल) के तबादले किए हैं। छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग (मंत्रालय) द्वारा महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से इस संबंध में विस्तृत आदेश जारी कर दिया गया है। यह सभी तबादले प्रशासनिक आधार पर अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक किए गए हैं।

इन प्रमुख उप अभियंताओं को मिली नई जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार कुल 91 उप अभियंताओं को नए स्थानों पर पदस्थ किया गया है। इनमें प्रमुख रूप से प्रदीप कुमार चन्द्राकर को रायपुर से गरियाबंद, फारूक इशराक को नवा रायपुर से दुर्ग, चुम्मन लाल साहू को बलौदाबाजार से रायपुर, मंगल प्रसाद चन्द्राकर को महासमुंद से विधानसभा संभाग रायपुर और मुकेश नायक को महासमुंद से राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग रायपुर स्थानांतरित किया है। इसी तरह अंशुमान सिंह को गरियाबंद से धमतरी, संतोष कुमार साहू को गरियाबंद से विधानसभा संभाग रायपुर और माया ताम्रकार को बेमेतरा से दुर्ग संभाग भेजा है।

समन्वय में अनुमोदन के बाद तत्काल प्रभाव से लागू

  • लोक निर्माण विभाग के अवर सचिव मनराखन भूआर्य के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि स्थानांतरण हेतु समन्वय में अनुमोदन प्राप्त कर लिया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नवीन पदस्थापना वाले कार्यालयों में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
  • आदेश की प्रतिलिपि प्रमुख सचिव (मुख्यमंत्री सचिवालय) से लेकर सभी संबंधित मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं और जिला कोषालय अधिकारियों को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही के लिए भेज दी है।

 

 

Mor36garh

Mor36garh

Related News