mor36garh-logo

पुलिस आरोपी राहुल मीणा को मृतका के घर लेकर पहुंची, जहां क्राइम सीन का रीक्रिएशन किया गया। इस दौरान पुलिस ने कई अहम सबूत इकट्ठा किए हैं।

दिल्ली के अमर कॉलोनी में बुधवार 22 अप्रैल को IRS अधिकारी की बेटी की कैलाश हिल्स में दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। पुलिस अपनी कार्रवाई में तकनीकी, फरेंसिक और मनोवैज्ञानिक पहलुओं पर भी काफी ध्यान दे रही है।

पुलिस ने अब मृतका का फोन भी बरामद कर लिया है, जिसे आरोपी राहुल मीणा ने फंसने के डर से आस्था कुंज पार्क के पास फेंक दिया था। फिलहाल इस पूरे मामले में मोबाइल को सबसे अहम कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है, कि आखिर मृतका के मोबाइल में ऐसा क्या था, जिसे वारदात के बाद आरोपी ने फेंक दिया था। इसके साथ ही पुलिस आरोपी राहुल को मृतका के घर लेकर पहुंची, जहां पूरे क्राइम सीन का रीक्रिएशन किया गया।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस अब कॉल डिटेल, चैट हिस्ट्री और लोकेशन डेटा को भी खंगालेगी। बता दें कि दिल्ली पुलिस राहुल मीणा को आज सुबह करीब 10 बजे मृतका के घर लेकर पहुंची थी। सुरक्षा को देखते हुए पूरे इलाके में बैरिकेडिंग कर दी गई, ताकि बाहर का कोई भी व्यक्ति अंदर दाखिल ना हो सके।  क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान आरोपी ने बताया कि वह कैसे बिल्डिंग में दाखिल हुआ था, किस रास्ते से फ्लैट तक पहुंचा था।

आरोपी घर में कैसे हुआ दाखिल ?

जांच के दौरान आरोपी राहुल ने बताया कि उसने चाबी का इस्तेमाल करके घर का दरावाजा खोला था, जिसके बाद वे सीधे  कमरे और स्टडी रूम तक पहुंच गया था। उसने पुलिस को यह भी बताया कि उसने घर में किन-किन जगह पर क्या-क्या किया था। आरोपी से यह भी पता किया गया कि उसने किस जगह पर युवती के साथ गलत हरकत की, जहां उसकी हत्या हुई, और जहां लूटपाट की गई।

पुलिस को क्या-क्या सबूत मिले ?

पुलिस को इस मामले में कई अहम सबूत भी मिल हैं, जिसमें पीड़िता के खून से सने कपड़े, घर में मिले खून के निशान, चार्जर की केबल, जिससे गला घोंटकर हत्या की गई, टेबल लैंप,जिससे सिर पर वार किया गया, आरोपी के खून से सने कपड़े, वारदात के बाद छोड़ी गई पैंट, आरोपी के जूते, पीड़िता के भाई की पैंट, जिसे पहनकर आरोपी फरार हुआ, घर की चप्पलें, जिन्हें पहनकर वह बाहर निकला था। यह भी सबूत इस मामले की जांच को मजबूती दे रहे हैं।

वारदात के घर का लॉकर को तोड़ा

जांच में यह भी पता लगा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने घर में रखे लॉकर को तोड़ा, और उसमें  करीब ढाई लाख रुपये और जूलरी निकालकर मृतका के पिता के बैग में रख दी। इसके बाद आरोपी बैग व मोबाइल फोन लेकर मौके से फरार हो गया था।

आरोपी का कराया पोटेंसी टेस्ट

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 2 मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए हैं, जिसमें से एक मृतका का है, जबकि दूसरा मोबाइल चोरी का बताया जा रहा है। डिजिटल फॉरेंसिक टीम अब इन मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स और डेटा की जांच कर रही है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि पुलिस आरोपी का पोटेंसी टेस्ट भी करवा चुकी है। इसके साथ ही मेडिकल और फॉरेंसिक रिपोर्ट को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से लगातार पूछताछ में जुटी है।

Mor36garh

Mor36garh

Related News