mor36garh-logo

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में ई-ऑफिस लागू करने की तैयारी, GAD ने सभी कलेक्टरों को जारी किया आदेश, 23 जून से शुरू होगा प्रशिक्षण

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ई-गवर्नेंस को सशक्त बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। प्रदेश के सभी 33 जिलों में 23 जून से 30 जून 2025 तक ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने इस संबंध में सभी कलेक्टरों को दिशा-निर्देश जारी किया है।

जीएडी की ओर से जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक विभाग से कम से कम दो अधिकारी, कर्मचारी की उपस्थिति अनिवार्य होगी। साथ ही जिलेवार मास्टर ट्रेनर्स और नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रक्रिया का समन्वय सुनिश्चित करने को कहा गया है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रारूप

प्रत्येक दिन तीन सत्रों में प्रशिक्षण आयोजित होगा

प्रातः 10:30 से 12:30 – ई-कार्यालय (e-Office) प्रणाली

अपराह्न 2:00 से 4:00 – पीआईएमएस (PIMS) से जुड़ी प्रक्रियाएं

संध्या 4:00 से 5:00 – अन्य निर्देश एवं प्रश्नोत्तर सत्र

प्रशिक्षण स्थलों पर बड़े स्क्रीन, इंटरनेट कनेक्शन और साउंड सिस्टम की व्यवस्था संबंधित जिलों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Mor36garh

Mor36garh

Related News