mor36garh-logo

पीएम मोदी की बस्तर यात्रा पर टीएस सिंहदेव का तंज, प्रधानमंत्री पद की गरिमा बनाए रखने की दी सलाह

अंबिकापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बस्तर में दिवाली मनाने को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने नक्सलवाद के पूरी तरह समाप्त होने के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि नक्सलवाद की गतिविधियां जरूर थमी हैं, लेकिन इसे पूरी तरह समाप्त नहीं कहा जा सकता। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बस्तर दौरे पर तंज कसते हुए उन्हें ‘इवेंट मास्टर’ बताया। टीएस सिंहदेव ने कहा कि नक्सलवाद की गतिविधियां थमी तो हैं। सरकार अगर इसकी घोषणा करती है, तो हम उसे गंभीरता से लेते हैं। हालांकि, हम अपने साथियों से भी इसकी जानकारी लेते हैं। ऐसा नहीं है कि सरकार ने बोल दिया और हमने आंख बंद करके उसकी बात मान ली।उन्होंने कहा कि नक्सलियों ने आत्मसमर्पण के दौरान खुद कहा था कि वे नक्सल विचारधारा से जुड़कर काम करते रहेंगे। उन्होंने बंदूकें भले ही छोड़ दी हों, लेकिन विचारधारा के आधार पर काम जारी रखने की बात कही थी। ऐसे में नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। फिलहाल हिंसा थमी है और यह थमी रहनी चाहिए।

PM मोदी के दौरे पर कसा तंज

पीएम नरेंद्र मोदी के बस्तर दौरे को लेकर टीएस सिंहदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी तो इवेंट मास्टर हैं। उन्होंने एक और इवेंट आयोजित कराया और फोटो खिंचाई। उनकी ड्रेस भी मैंने देखी। लेकिन उन्होंने जो बातें कहीं, उनमें कुछ आपत्तिजनक बातें भी थीं, जो उन्हें शोभा नहीं देती। कई बार मुझे लगता है कि वे भूल जाते हैं कि वे सिर्फ नरेंद्र मोदी नहीं हैं, बल्कि देश के प्रधानमंत्री हैं। उनकी बातों को हम एक व्यक्ति के तौर पर नहीं सुन रहे हैं। प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए उनकी बातों में उस पद की गरिमा दिखाई देनी चाहिए।

Mor36garh

Mor36garh

Related News