mor36garh-logo

‘ऋषभ पंत को कप्तानी से हटाओ’, संजीव गोयनका से दिग्गज की मांग; डिटेल में बताया कारण

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत को हटाने की मांग उठी है. पंत की जगह दूसरे खिलाड़ी को टीम की कमान सौंपी जाने की बात कही गई है.

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत आईपीएल 2026 में बल्ले और कप्तानी दोनों ही तरह से लगभग फ्लॉप नजर आ रहे हैं. टीम ने 8 में से सिर्फ 2 मैच जीते हैं. इस प्रदर्शन को देखते हुए टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी वसीम जाफर ने पंत को लखनऊ की कप्तानी से हटाने की मांग कर दी. इसके साथ उन्होंने यह भी बताया कि पंत की जगह किसे कमान सौंपी जाए. जाफर का मानना है कि पंत पर कप्तानी का बोझ है.

पंत की जगह किसे बनाया जाए LSG का कप्तान?

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए वसीम जाफर ने कहा, “मुझे लगता है कि ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी को एक खिलाड़ी के रूप में खेलना चाहिए. आप उन्हें फ्री छोड़कर उनसे बेस्ट ले सकते हैं और उनसे कहिए कि जाकर खेलिए और मैच जिताइए. उन्हें कप्तानी का बोझ मत दीजिए. मुझे लगता है कि एडन मार्करम बेहतर कप्तान हैं. उन्होंने अफ्रीका की अच्छी कप्तानी की है. वह मानसिक तौर पर मजबूत हैं. मुझे लगता है कि वह खिलाड़ियों से बेस्ट निकाल सकते हैं.”

जाफर ने आगे कहा, “लेकिन यह ऐसा नहीं लगता है कि जो हकीकत में होगा. यह सिर्फ मेरा सुझाव है, लेकिन अगर मैं वहां होता, तो ऐसा ही करता. अभी लखनऊ पूरी तरह से बिखरी हुई दिख रही है. यह जानना भी मुश्किल है कि अब उनसे क्या उम्मीद करें. अगर मैं डगआउट में होता, तो मैं पहली चीज यही करता कि मार्करम कप्तान हैं.”

सीजन में लखनऊ का खराब प्रदर्शन

लखनऊ ने सीजन में 8 मैच खेल लिए हैं. इन मैचों में टीम ने 6 में हार का सामना किया है. टीम के पास सिर्फ 2 जीत हैं. लखनऊ प्वाइंट्स टेबल में 4 प्वाइंट्स और -1.106 के नेट रनरेट के साथ सबसे नीचे यानी 10वें पायदान पर है. यहां से टीम का प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना लगभग नामुमकिन नजर आ रहा है. टीम को 6 और लीग मैच खेलने हैं. अगर टीम सभी 6 मैचों में जीत हासिल करती है, तो उनके पास 16 प्वाइंट्स होंगे. इतने प्वाइंट्स के साथ भी कई बार टीमों के लिए क्वालीफाई करना मुश्किल हो जाता है.

Mor36garh

Mor36garh

Related News