mor36garh-logo

पति और बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं सोनम कपूर, फोटोज शेयर कर लिखा- मेरे तीन

एक्ट्रेस सोनम कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें कई खूबसूरत पल देखे को मिल रहे हैं. एक्ट्रेस अपने पति और दोनों बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं है.

सोनम कपूर ने हाल ही में अपने दूसरे बच्चे का वेलकम किया है और वो इन दिनों अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने काई फोटोज शेयर की है, जिसमें वो अपने पति और दोनों बच्चों के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं.

सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर कई सारी फोटोज शेयर की है. पहली फोटो में एक्ट्रेस अपने बड़े बेटे वायु के साथ लंच एंजॉय करती दिख रही है.

वहीं दूसरी फोटो में वायु अपने छोटे भाई के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं. फैंस को ये तस्वीरें खूब पसंद आ रही है.

वहीं एक फोटो में सोनम कपूर के पति आनंद आहुजा अपने छोटे बेटे को गोद में लिए हुए है. ये कैंडिड फोटो बेहद ही खास है.

वहीं एक और फोटो में सोनम के बड़े बेटे वायु मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं. बता दे एक्ट्रेस ने अभी तक अपने दोनों बेटे का फेस रिवील नहीं किया है.

एक्ट्रेस ने फोटोज शेयर करते हुए एक खास नोट भी लिखा है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘ज़िंदगी एक सपना है… इस महीने अब तक. शुक्रिया यूनिवर्स, मेरे तीन’

ये फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. फैंस इसे खूब पसंद कर रहे है. आनंद आहुजा ने कमेंट में लिखा, ‘इसे मैं एक बार से ज़्यादा कैसे लाइक करूं.’

सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने 29 मार्च 2026 को अपने दूसरे बेटे का वेलकम किया है.
Mor36garh

Mor36garh

Related News