mor36garh-logo

बंगाल चुनाव: 6 गुना महंगा हुआ फ्लाइट का टिकट, दिल्ली से कोलकाता का किराया ₹30000 के पार

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के चलते दिल्ली-कोलकाता फ्लाइट टिकट के दाम में भारी उछाल आया है. बढ़ती डिमांड के कारण किराया 30 हजार रुपये तक पहुंच गया है.

जैसे-जैसे पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 नजदीक आ रहा हैं, दिल्ली से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट्स के किराए में तेजी देखी जा रही है. इसकी वजह यह है कि दिल्ली में रहने वाले कई लोग वोट डालने के लिए अपने शहर लौट रहे हैं. जिससे टिकट की मांग अचानक बढ़ गई है. ऐसे में जो लोग आखिरी समय में टिकट बुक कर रहे हैं, उन्हें ज्यादा पैसे चुकाने पड़ रहे हैं.

चुनाव की बात करें तो Election Commission of India 294 सीटों वाली विधानसभा के लिए दो मुख्य चरणों में मतदान करा रहा हैं. वोटिंग 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होगी. जबकि नतीजे 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे.

क्यों बढ़ गए फ्लाइट टिकट के दाम?

दिल्ली से कोलकाता की फ्लाइट्स कीमतों में इस बढ़ोतरी की सबसे बड़ी वजह अचानक बढ़ी डिमांड है. आमतौर पर इस रूट के लिए 5000 से 7000 रुपये के बीच किराया लगता है.

चुनाव के चलते बड़ी संख्या में लोग अपने शहर लौट रहे हैं. ऐसे में एयरलाइंस कंपनियां डिमांड के हिसाब से किराया बढ़ा देती हैं. इसी वजह से टिकट आम दिनों के मुकाबले ज्यादा महंगे हो गए हैं.

आज का फ्लाइट किराया 

दिल्ली से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट्स के किराए में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. आज यानी 23 अप्रैल को नॉन-स्टॉप फ्लाइट की टिकट करीब 32,000 रुपये तक पहुंच गई है.  वहीं कुछ अन्य उड़ानों के लिए किराया 36,000 रुपये तक पहुंच गया है. कुल मिलाकर, इस समय टिकट की कीमतें काफी ज्यादा बनी हुई हैं, जिससे यात्रियों की जेब पर असर पड़ रहा है.

24 अप्रैल का किराया

चुनाव की शुरुआत वाले दिन से ही फ्लाइट्स का किराया काफी बढ़ गया है. 24 अप्रैल को टिकट की कीमतें करीब 13,000 से 24,000 रुपये के बीच बनी हुई हैं. जबकि कुछ नॉन-स्टॉप फ्लाइट्स के लिए किराया 32,000 रुपये तक पहुंच रहा है. कुल मिलाकर, मांग ज्यादा होने की वजह से कीमतें अभी भी काफी ऊपर ही बनी हुई हैं.

अगले हफ्ते भी बढ़ी हुई है कीमतें

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को होने वाली है, इसलिए उससे ठीक पहले 28 अप्रैल के लिए भी फ्लाइट टिकट सस्ते नहीं मिल रहे हैं. इस दिन दिल्ली से कोलकाता जाने का किराया करीब 15,000 रुपये तक पहुंच गया है. जबकि कुछ फ्लाइट्स में यह 13,000 रुपये के आसपास बनी हुई है.

Mor36garh

Mor36garh

Related News