mor36garh-logo

अल्लू अर्जुन का 100 करोड़ वाला ड्रीम होम, जल्द करेंगे जुबली हिल्स के इस बंगले में गृह प्रवेश

अल्लू अर्जुन जल्द ही अपने नए बंगले में शिफ्ट होने वाले हैं. इस बंगले की कीमत 100 करोड़ रुपये बताई जा रही है. खबरें हैं कि जल्द ही वो गृह प्रवेश करेंगे.

अल्लू अर्जुन प्रोफेशनल लाइफ में तो झंडे गाड़ रहे हैं. उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. अल्लू अर्जुन की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ले आती हैं. अब अल्लू अर्जुन की पर्सनल लाइफ में भी बड़ा चेंज आने वाला है. अल्लू अर्जुन ने 100 करोड़ का बंगला लिया है और वो जल्द ही इस बंगले में शिफ्ट होने वाले हैं.

अल्लू का ड्रीम होम

अल्लू अर्जुन अपने परिवार के साथ हैदराबाद के जुबली हिल्स में बने अपने नए शानदार घर में शिफ्ट होने वाले हैं. करीब 4,000 वर्ग गज में फैली इस आलीशान प्रॉपर्टी की कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये बताई जा रही है. ये बंगला बहुत आलीशान और लग्जरी है.  इसी के साथ खबरें हैं कि अल्लू अर्जुन नए घर में गृह प्रवेश भी करने वाले हैं. उनके और उनकी फैमिली के लिए ये बहुत खास होने वाला है.

वर्क फ्रंट पर अल्लू अर्जुन अपनी बिग बजट फिल्म ‘राका’ की तैयारी कर रहे हैं. इसमें वो मशहूर फिल्ममेकर एटली के साथ काम कर रहे हैं. फिल्म में वो पहली बार दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. दीपिका और अल्लू को पर्दे पर देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं. इस फिल्म से अल्लू का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है. फिल्म की शूटिंग मुंबई में होगी. खबरें हैं कि अल्लू अर्जुन इसके लिए मुंबई में भी रहेंगे.

इसके अलावा अल्लू अर्जुन निर्देशक लोकेश कनगराज के साथ भी एक और बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने वाले हैं. इसका टेंटेटिव नाम AA23 रखा गया है. ये भी फिल्म भी चर्चा में हैं. अल्लू अर्जुन को पिछली बार फिल्म ‘पुष्पा 2’ में देखा गया था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. फिल्म को बहुत पसंद किया गया था. अल्लू अर्जुन का कैरेक्टर हिट हो गया था. ये अल्लू अर्जुन की अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई.

Mor36garh

Mor36garh

Related News