mor36garh-logo

EWS बिल्डिंग में बुधवार को तीन मंजिला इमारत की छत से कूदने से एक युवक की मौत हो गई

बिलासपुर शहर के EWS बिल्डिंग में बुधवार को तीन मंजिला इमारत की छत से कूदने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं उसके साथ मौजूद युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के EWS बिल्डिंग में बुधवार को तीन मंजिला इमारत की छत से कूदने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं उसके साथ मौजूद युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह पूरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, मौके पर जब लोग पहुंचे तो युवक-युवती खून से लथपथ पड़े थे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से युवती को तत्काल सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं युवक को भी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रेम प्रसंग की जताई जा रही आशंका 
बताया जाता है कि, दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि किसी कारणवश दोनों ने छत से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि, अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर कर आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।

Mor36garh

Mor36garh

Related News