mor36garh-logo

धमतरी जिले में शराब की किल्लत के बाद जब शराब दुकानों तक पहुंची तो मदिरा प्रेमियों का मजमा सड़क में जमा हो गया था। लंबी लाइनों के बावजूद चेहरे पर थी खुशी।

धमतरी। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में देशी शराब की कमी चल रही है। ऐसे में शराब प्रेमियों में खासी निराशा थी और वे महंगे दामों पर खरीदने को मजबूर थे। बुधवार को धमतरी जिले में शराब की किल्लत के बाद जब शराब दुकानों तक पहुंची तो मदिरा प्रेमियों का मजमा सड़क में जाम हो गया था। शराब दुकान के पास यह स्थिति शाम से सुबह तक थी। लोग सुबह भी शराब की बोतल खरीदने पसीना बहाते रहे।

शराब पहुंचते ही झूम उठे शराबी 
आपको बता दें कि, पिछले कुछ दिनों से शराब प्रेमी यह शिकायत कर रहे है कि उन्हें शराब ठीक-ठाक नहीं मिल पा रही है। जिसके लिए उन्हें भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। हालांकि आबकारी विभाग से जुड़े अफसरों की माने तो शराब की किल्लत थोड़ा परेशान भी कर रही है। यही वजह है कि जब मंगलवार की शाम कृषि मंडी श्याम तराई मार्ग स्थित शराब दुकान में शराब की खेप पहुंची तो शराब प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी थी।

मुश्किलों के बाद भी चेहरे पर थी खुशी 
शराब प्रेमी जल्द से जल्द शराब की बोतलों को पाना चाहते थे। जिसकी वजह से ही बस्तर रोड के हाइवे में कुछ देर के लिए शराब प्रेमियों की भारी भीड़ भी जमा हो गई थी। जिसकी वजह से आम राहगीरों को कुछ देर की तकलीफ भी उठानी पड़ी। यही हाल बुधवार की सुबह भी रहा। जहां लोग लाइन में लगकर और एक- दूसरे को धक्के देते नजर आये। लेकिन इन सब तकलीफों के बावजूद भी उनके चेहरे पर खुशी थी।

Mor36garh

Mor36garh

Related News