नीम करोली बाबा की शिक्षाएं हमें सिखाती हैं कि जीवन क्षणभंगुर (अल्पकालिक) है और सच्ची शांति ईश्वर के प्रति प्रेम निस्वार्थ कर्म में है. जानिए उनकी 3 शिक्षाओं के बारे में.
नीम करोली बाबा मेडिटेशन की शिक्षाएं
नीम करोली बाबा आधुनिक युग के सबसे प्रभावशाली और पूजनीय संतों की सूची में शामिल है. स्नेहपूर्वक महाराजजी कहलाने वाले बाबा नीम करोली की शिक्षाएं, जो निस्वार्थ प्यार, भक्ति और सेवा पर आधारित थीं, दुनियाभर में फैलीं. इस लेख के माध्यम से हम जीवन के सबसे कठिन संघर्षों के दौरान पूर्ण आंतरिक शांति और सामंजस्य प्राप्त करने के लिए इस महान संत की 3 शक्तिशाली शिक्षाओं का जानना जरूरी है.
महाराज जी कहते थे कि, ईश्वर के प्रेम के अलावा बाकी सब कुछ क्षणभंगुर (कम समय) है. मौत और नश्वर जीवन हमारे जीवन की दो ऐसे पहलू हैं, फिर भी हममें से कई लोग ऐसे जीते हैं, जैसे यह हमारे व्यक्तिगत जीवन में लागू ही नहीं होता है. भले ही किसी परिचित के देहांत होने पर हमें इन सच्चाईयों का स्मरण हो जाता है, लेकिन जीवन की तुच्छ बातें और पल भर का आकर्षण हमें फौरन निरर्थक इ्च्छाओं और घृणाओं के सागर में वापस खींच लेता है.
लेकिन जब मनुष्य जीवन की पलभर की इंद्रिय सुखों के निरर्थक होने पर गहराई से विचार करता है, तो मन में एक गहरा समभाव पैदा हो सकता है. आसान शब्दों में कहें तो, नीम करोली बाबा हमें ईश्वर के प्रेम में शांति पाने और चीजों की अनित्यता के प्रति जागरूकता विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं.
नीम करोली बाबा कहते हैं कि, ध्यान करना अच्छा है, एकाग्रता और वैराग्य से शुद्ध मन प्राप्त होता है. एक बिंदु पर ध्यान करो और तुम्हें ईश्वर का ज्ञान प्राप्त हो जाएगा. भगवद् गीता के अध्याय ध्यान योग में भी भगवान श्रीकृष्ण ने एकाग्रचित होकर ध्यान करने के बारे में कहा है, योगी को एकाग्रचित्त होकर ध्यान में मग्न होकर मन को शुद्ध करने की कोशिश करनी चाहिए. सभी विचारों और गतिविधियों को नियंत्रित करना चाहिए. उसे शरीर, गर्दन और सिर को एक सीधी रेखा में स्थिर रखना चाहिए और आंखों को भटकने दिए बगैर नाक की नोक पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए.





