mor36garh-logo

US-ईरान सीजफायर की उम्मीदों से लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में तेजी, 465 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी 111 अंक ऊपर

आज 16 अप्रैल को लगातार दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार में तेजी का माहौल है. अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने की उम्मीदों का असर दिचख रहा है.

आज 16 अप्रैल को लगातार दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही है. एक तरफ सेंसेक्स 0.60 परसेंट की उछाल के साथ 465.55 अंक चढ़कर 78,576.79 पर पहुंच गया.  वहीं, दूसरी तरफ निफ्टी शुरुआती कारोबार में 111.75 अंक बढ़कर 24,343.05 पर पहुंच गया, जिसमें 0.46 परसेंट की बढ़त दर्ज की गई.

कल बुधवार को बाजार में जबरदस्त रिकवरी देखी गई थी. इस दौरान सेंसेक्स 1,263 अंक या 1.64 परसेंट उछलकर 78,111 पर और निफ्टी 389 अंक या 1.63 परसेंट की तेजी के साथ 24,231 के पर बंद होने में कामयाब रहा.

शेयर बाजार में तेजी के कारण

  • अमेरिका और ईरान के बीच संभावित युद्ध विराम की खबरों से निवेशकों में राहत है. इससे उनका बाजार पर भरोसा दोबारा लौट रहा है.
  • बुधवार के सेशन में अमेरिकी शेयर बाजार रिकॉर्ड हाई लेवल पर बंद हुए. इसका सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर पड़ा
  • आज ब्रेंट क्रूड की कीमतें गिरकर 94 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गई है. भारत के लिए कच्चे तेल का आयात सस्ता होना इकोनॉमी और कंपनियों के मुनाफे के लिए अच्छी खबर है.
  • बाजार को आज आने वाले Wipro, HDFC AMC, HDFC Life जैसी बड़ी कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजे आने वाले हैं. इनसे निवेशकों को काफी उम्मीदें हैं.

एशियन मार्केट

आज 16 अप्रैल को एशियाई बाजारों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है. सबसे ज्यादा बढ़त जापान के निक्केई में देखी जा रही है, जो 910 अंक या 1.57 परसेंट उछलकर 59,044 के लेवल के पार चला गया. इसी तरह से हैंगसैंग भी 0.7-0.8 परसेंट की बढ़त के साथ 25,900-26,150 के दायरे में कारोबार कर रहा है. इसी तरह से दक्षिण कोरिया का Kospi भी 1.03 परसेंट और Kosdaq ने  0.77 परसेंट की बढ़त हासिल की. ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 0.22 परसेंट ऊपर चला गया.

वॉल स्ट्रीट का हाल

बुधवार के सेशन में S&P 500 0.80 परसेंट बढ़कर 7,022.95 पर बंद हुआ. Nasdaq Composite 1.59 परसेंट उछलकर 24,016.02 पर पहुंच गया, जबकि Dow Jones Industrial Average 0.15 परसेंट गिरकर 48,463.72 पर क्लोज हुआ.

कच्चा तेल

गुरुवार को तेल की कीमतों में मामूली गिरावट आई. वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 0.4 परसेंट गिरकर 90.91 प्रति बैरल पर आ गया, जबकि ब्रेंट क्रूड 0.20 परसेंट फिसलकर 94.72 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.

अमेरिकी डॉलर

छह विदेशी मुद्राओं के मुकाबले  डॉलर की कीमत को मापने वाला अमेरिकी डॉलर इंडेक्स (DXY) गुरुवार सुबह 0.09 परसेंट गिरकर 98 पर ट्रेड कर रहा है. इन छह करेंसीज में ब्रिटिश पाउंड, यूरो, स्वीडिश क्रोना, जापानी येन, स्विस फ्रैंक शामिल हैं. 16 अप्रैल को रुपया 0.01परसेंट गिरकर डॉलर के मुकाबले 93.38 पर बंद हुआ.

Mor36garh

Mor36garh

Related News