Dhurandhar 2 रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है. फिल्म लगातार दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है और इसकी पकड़ अब भी बनी हुई है. 28वें दिन का कलेक्शन बताते हैं.
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई थी. निर्देशक आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है.फिल्म ने 28वें दिन यानी चौथे बुधवार को करीब 4.05 करोड़ रुपये की कमाई की. इससे पहले मंगलवार को फिल्म ने 7.05 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिसके मुकाबले इसमें गिरावट देखने को मिली. इसके बावजूद ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का भारत में कुल नेट कलेक्शन 1099.72 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. फिल्म हिंदी में 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली फिल्म बन गई है. हालांकि यह 1100 करोड़ के आंकड़े को बहुत ही मामूली अंतर से छूने से रह गई.
ओवरसीज और वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी दमदार
भारत के अलावा विदेशों में भी फिल्म का प्रदर्शन शानदार रहा है. 28वें दिन फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में करीब 0.50 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे इसका कुल विदेशी कलेक्शन 416.75 करोड़ रुपये हो गया है. भारत में ग्रॉस कलेक्शन 1316.45 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. अगर वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो फिल्म ने कुल 1733.20 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.
हर हफ्ते शानदार कमाई
फिल्म ने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की थी. दूसरे हफ्ते में यह आंकड़ा 263.65 करोड़ रहा, जबकि तीसरे हफ्ते में 110.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ. चौथे हफ्ते में भी फिल्म ने लगातार कमाई जारी रखी, हालांकि इसमें धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिली.
खतरनाक मिशन और सत्ता की जंग की कहानी
‘धुरंधर: द रिवेंज’ की कहानी एक ऐसे सीक्रेट एजेंट हमजा अली माजरी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दुश्मन के देश में घुसकर अंदर से खेल पलट देता है. इस बार वह सिर्फ मिशन पूरा करने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरे नेटवर्क को अपने कंट्रोल में लेने की रणनीति पर काम करता नजर आता है. फिल्म में सस्पेंस, पावर गेम और इमोशनल ट्विस्ट का जबरदस्त तड़का देखने को मिलता है, जहां हर कदम पर खतरा और धोखा छिपा है. रणवीर सिंह के साथ राकेश बेदी और संजय दत्त की मौजूदगी कहानी को और दमदार बनाती है.





