mor36garh-logo

अकेली पड़ीं जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया! असम विधानसभा चुनाव में वोट देते वक्त हुईं भावुक

दिवंगत सिंगर जुबिन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग की तबीयत अभी ठीक नहीं है.फिर भी वो गुरुवार को असम चुनाव में अपना वोट डालने पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी काफी कुछ बातें कीं.

दिवंगत सिंगर जुबिन गर्ग की वाइफ गरिमा सैकिया गर्ग ने गुरुवार को असम में वोट डाला. वोट डालने के बाद गरिमा को मीडिया से बात करते हुए देखा गया. इस दौरान वो इमोशनल होती हुई नजर आईं.गरिमा ने इस दौरान बताया कि आमतौर से हमेशा वो जुबिन के संग ही वोट डालने जाती थीं.

साथ ही उन्होंने ये भी उम्मीद जताई कि जुबिन की मौत के मामले में उन्हें इंसाफ जरूर मिलेगा. मीडिया से बात करते हुए गरिमा ने बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं हैं. ANI के पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें गरिमा कहती हुई नजर आ रही हैं कि मुझे कल ही अस्पताल से छुट्टी मिली है.

जुबिन गर्ग की वाइफ का छलका दर्द

मैं हमेशा जुबीन के साथ वोट डालने आती थी, लेकिन अब..ये हर किसी की जिम्मेदारी है कि वो वोट देने आए. वोट डालना हमारा फर्ज है, इसलिए तबीयत ठीक ना होने के बावजूद मैं यहां वोट देने आई हूं.’जब उनसे जुबिन गर्ग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा,’हम हमेशा जुबिन गर्ग के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं. उम्मीद है कि जल्द ही कोई नतीजा आएगा और इंसाफ मिलेगा.’

हालांकि, जब उनसे इस बारे में और भी डिटेल में पूछने की कोशिश की गई तो उन्होंने कहा कि उनकी तबीयत खराब है और ज्यादा बातें नहीं कर सकती हैं. इन दौरान उनकी बहन ने भी पैप्स को कहा कि वो ज्यादा सवाल ना करें.आपको बता दें कि जुबिन गर्ग का पिछले साल 19 सितंबर को सिंगापुर में निधन हो गया था,जहां वो नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में शामिल होने गए थे.

शुरुआत में उनकी मौत को लेकर कहा जा रहा था कि ये किसी प्रकार की साजिश थी. हालांकि, इसी साल मार्च में सिंगापुर की स्टेट कोरोनर कोर्ट ने किसी भी तरह की साजिश से इंकार कर दिया.स्टेट कोरोनर एडम नखोदा ने कहा कि जुबिन की मौत दुर्घटना डूबने से हुई थी और कोर्ट के पास पुलिस की जांच से अलग जाने की कोई वजह नहीं है.पुलिस ने भी इसे एक दुखद हादसा बताया था.

Mor36garh

Mor36garh

Related News