देश के बड़े उद्योगपति परिवार में से एक, अंबानी परिवार के लाडले अनंत अंबानी के जन्मदिन की तैयारी जोरों से चल रही है। इसका खासा जश्न 9 अप्रैल से जामनगर में शुरू हो चुका है। ये बर्थडे ग्रैंड अंदाज में सेलिब्रेट किया जा रहा है जिसके लिए बॉलीवुड के कई सितारे एक-एक कर जामनगर पहुंचने लगे हैं। 10 अप्रैल को अनंत अंबानी अपना 31वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। इस सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर सलमान खान, शाहरुख खान, रणवीर सिंह, काजोल जैसे बॉलीवुड सितारों की चहल-पहल देखने को मिली जो जामनगर के लिए रवाना हुए।
सलमान खान का स्टाइलिश अंदाज
सबसे पहले रवाना होने वालों में सलमान खान नजर आए, जो ब्लैक शर्ट, ब्लू जींस और सनग्लासेस में हमेशा की तरह कूल अंदाज में दिखे। उनके अलावा अर्पिता शर्मा और आयुष शर्मा भी इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बनने के लिए रवाना हुए।
‘किंग खान’ की रॉयल एंट्री
सबसे ज्यादा चर्चा शाहरुख खान की एंट्री को लेकर रही। वह अपनी पत्नी गौरी और बेटे अबराम के साथ जामनगर पहुंचे। एयरपोर्ट से यह स्टार फैमिली सीधे मोटी खावड़ी स्थित रिलायंस ग्रीन और प्रकृति के बीच बसे वंतारा पहुंची।
अनंत अंबानी के जन्मदिन से पहले 9 अप्रैल को जामनगर के पास जोगवाड़ गांव में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम को लोक संस्कृति के ‘महाकुंभ’ की तरह तैयार किया गया है, जिसमें मशहूर कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। अंबानी परिवार की मौजूदगी इस आयोजन को और खास बना रही है।





