mor36garh-logo

‘Tejasswi का ब्वॉयफ्रेंड हमेशा…’ जरीन खान के साथ पार्टी कर रहे करण कुंद्रा पर क्यों उठे सवाल? वायरल वीडियो

जरीन खान हाल ही में मुंबई में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के साथ एक पार्टी में नजर आईं। करण ने इसकी तस्वीरें साझा कीं, लेकिन फैंस ने जरीन के साथ उनके दोस्ताना व्यवहार पर आपत्ति जताई। यूजर्स ने करण पर तेजस्वी के ब्वॉयफ्रेंड होते हुए दूसरी महिलाओं के साथ व्यस्त रहने का आरोप लगाया। रीन खान हाल ही में मुंबई में संजय दत्त के सोलारे रेस्टोरेंट में अभिनेता करण कुंद्रा के साथ एक पार्टी में नजर आईं। ‘वीर’ फेम एक्ट्रेस काले कलर की ड्रेस में काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही थीं। करण ने इंस्टाग्राम पर भी कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनके साथ जरीन और टीवी अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश भी नजर आईं। करण ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- “शानदार रात”। उनके अलावा एल्विश यादव, जैस्मिन आदि भी पार्टी में नजर आए। हालांकि फैंस को करण का ये फ्रेंडली नेचर कुछ खास पसंद नहीं आया और वो इसपर तरह तरह के कमेंट करने लगे।

सोशल मीडिया पर यूजर ने शेयर की वीडियो

एक यूजर ने पार्टी की क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके साथ उसने कैप्शन दिया, “तेजस्वी का ब्वॉयफ्रेंड हमेशा दूसरी महिलाओं के साथ व्यस्त रहता है। जरीन के साथ तस्वीरें क्लिक करने की उसकी बेताबी बहुत कुछ कहती है।” एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “kkundrra धीरे-धीरे करण कुंद्रा के उस पुराने अवतार में बदल रहे हैं जो हमेशा दोस्तों के साथ पार्टी करता था।”

साल 2018 में साथ की थी फिल्म

जरीन खान और करण कुंद्रा ने 2018 में आई हॉरर-रोमांस फिल्म ‘1921’ में साथ काम किया था। तब से दोनों अच्छे दोस्त बन गए हैं। पिछले साल, जरीन करण की फिल्म ‘लव अधूरा’ की स्क्रीनिंग में उन्हें सपोर्ट करने पहुंची थीं। ‘हेट स्टोरी 3’ की अभिनेत्री ने हाल ही में करण, उनकी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश, अभिनेत्री जैस्मिन भसीन और यूट्यूबर एल्विश यादव के साथ पार्टी की।

जरीन खान और करण कुंद्रा की पहली मुलाकात 1921 की शूटिंग के दौरान हुई थी। जरीन ने डेक्कन क्रॉनिकल को बताया था, “फिल्म के दौरान मेरी मुलाकात करण कुंद्रा से हुई। वो बहुत ही मजेदार इंसान हैं।” उन्होंने आगे बताया, “जैसे ही हम ‘कट’ सुनते, अगले ही पल सब लोग चुटकुले सुनाने लगते थे।”

Mor36garh

Mor36garh

Related News