बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान की मां अब इस दुनिया में नहीं हैं। लंबी बीमारी के बाद एक्ट्रेस की मां का निधन हो गया।
- जरीन खान की मां परवीन खान का लंबी बीमारी के बाद निधन
- परवीन खान ने 8 अप्रैल को मुंबई में आखिरी सांस ली
- मां के निधन से ठीक एक दिन पहले पेट डॉग भी खोया
बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan) इस वक्त एक बुरे फेज से गुजर रही हैं। हाल ही में, लंबी बीमारी के बाद एक्ट्रेस की मां परवीन खान का निधन हो गया।
बीते दिन मुंबई में जरीन खान की मां ने आखिरी सांस ली। रिपोर्ट्स के अनुसार, जरीन की मां काफी समय से बीमार थीं और अपनी बीमारी का इलाज करवा रही थीं।
नहीं रहीं जरीन खान की मां
परवीन खान के निधन की खबर की पुष्टि जरीन खान की टीम द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के जरिए की गई। News 18 के मुताबिक, बयान में कहा गया है, “हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि हमारी प्यारी परवीन खान जो जरीन खान और सना खान की मां थीं, 8 अप्रैल को निधन हो गया।”
अस्पताल में भर्ती थीं एक्ट्रेस की मां
पिछले कुछ महीनों में जरीन भी सोशल मीडिया पर पोस्ट्स के जरिए अपनी मां की हेल्थ से जुड़े अपडेट्स दे रही थीं और फैंस से प्रार्थना करने के लिए कह रही थीं। पिछले महीने ही जरीन खान की मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मां की बीमारी को लेकर बात करते हुए कहा था, “मां को दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कृपया उनके लिए प्रार्थना करें।”
10 साल पहले हुई थी हार्ट सर्जरी
बता दें कि साल 2016 में जब से जरीन खान की मां की हार्ट सर्जरी हुई थी। 8 अप्रैल को ही मुंबई के वर्सोवा में एक्ट्रेस की मां का अंतिम संस्कार हुआ जहां उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार मौजूद थे।
एक दिन पहले पेट डॉग का हुआ था निधन
मां के निधन से ठीक एक दिन पहले ही जरीन खान के पेट डॉग रैम्बो का भी निधन हो गया था। उन्होंने यह खबर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, “मेरा बच्चा आज सुबह मुझे छोड़कर अपने भाई-बहनों से मिलने चला गया। शांति से आराम करो मेरे बच्चे, मेरे रैम्बो 18.07.2011 – 07.04.2026।”





