अक्षय तृतीया 19 अप्रैल 2026 को है. इस दिन वाहन खरीदने का प्लान है तो शुभ मुहूर्त देख लें. मान्यता है कि इस दिन खरीदा गया वाहन सुख, समृद्धि और सौभाग्य लाता है.
अगर आप अप्रैल माह में गाड़ी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो पूरे महीने में अक्षय तृतीया सबसे शुभ दिन है. इस साल अक्षय तृतीया 19 अप्रैल 2026 को है. ये दिन हर किसी के जीवन में सौभाग्य और सफलता लाता है.
इस दिन सोना-चांदी विशेष तौर पर खरीदा जाता है क्योंकि पुराणों के अनुसार इस दिन खरीदी गई वस्तु लंबे समय तक समृद्धि प्रदान करती है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है. ऐसे में अक्षय तृतीया पर वाहन खरीदने के लिए कौन-कौन से शुभ मुहूर्त बन रहे हैं यहां जान लें.
अक्षय तृतीया 2026 वाहन खरीदी मुहूर्त
- अबूझ मुहूर्त – सुबह 10.49 – सुबह 5.51, 20 अप्रैल
- अभिजित मुहूर्त – सुबह 11:55- दोपहर 12:46
- त्रिपुष्कर योग – सुबह 07:10 – सुबह 10:49
- अमृत – सुबह 05:51 – सुबह 07:28
- शुभ – सुबह 09:05 – सुबह 10:43
- चर – दोपर 01:58 – दोपहर 03:35
- लाभ – दोपहर 03:35 – शाम 05:12
- अमृत – शाम 05:12 – शाम 06:50
- चर – शाम 06:50 – रात 08:12
अक्षय तृतीया पर वाहन खरीदने का महत्व
- अक्षय” का अर्थ होता है जो कभी खत्म न हो. इस दिन खरीदी गई वस्तु में वृद्धि और स्थायित्व बना रहता है
- इस दिन वाहन खरीदने से सुख, समृद्धि और उन्नति बढ़ती है.
- मान्यता है कि इस दिन किया गया निवेश लंबे समय तक लाभ देता है.
- वाहन को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इस दिन खरीदी गई गाड़ी घर में धन-वैभव लाती है.
- नई गाड़ी लेने से जीवन में सुविधा और प्रगति के नए रास्ते खुलते हैं.
अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार चुनें गाड़ी का रंग
- मेष राशि- आपके राशि स्वामी मंगल देव के अनुसार लाल या महरून रंग का वाहन आपके लिए फायदेमंद होगा.
- वृषभ राशि- अपनी राशि के स्वामी शुक्रदेव के अनुसार आपके वाहन का रंग सफेद या सिल्वर होना आपके लिए शुभ रहेगा.
- मिथुन राशि- हरे, क्रीम, ग्रे रंग की गाड़ी आपकी राशि के लिए अनुकूल रहेगी और लाभ देगी.
- कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है इसलिए इस राशि वालों के लिए सफेद, सिल्वर या क्रीम रंग का वाहन लाभदायक रहेगा.
- सिंह राशि- अपने राशि स्वामी सूर्य के अनुसार सिंह राशि वाले लाल, महरून या चॅाकलेटी, केसरिया रंग का वाहन रखें, फायदा होगा.
- कन्या राशि– इस राशि वालों के लिए हरे, सफेद या स्लेटी रंग की गाड़ियां रखनी शुभ होंगी.
- तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए सफेद, चमकीले या सिल्वर रंग की गाड़ियां लाभदायक होती है.
- वृश्चिक राशि- अपनी राशि के अनुसार लाल, महरून या चॅाकलेटी रंग की गाड़ियां वृश्चिक राशि वालों के लिए लकी होती है.
- धनु राशि- पीला, क्रीम या सफेद रंग इस राशि वालों के लिए लकी कलर माना गया है इसलिए धनु राशि वाले इस रंग के वाहन खरीदें तो उनको लाभ होगा.
- मकर राशि- शनि देव की इस राशि वालों के लिए काले, नीले और भूरे रंग के वाहन भाग्यशाली होते है.
- कुंभ राशि – कुंभ राशि वालों को काले, नीले या जामुनी रंग के वाहन रखना लाभ देगा.
- मीन राशि- इस राशि वालों के लिए पीला, सफेद, और क्रीम रंग का वाहन रखना भाग्यशाली रहेगा.





