mor36garh-logo

Post Office में ₹8000 मंथली करेंगे जमा तो मेच्योरिटी पर ₹5,70,926 का फंड होगा तैयार, समझें स्कीम और कैलकुलेशन

पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम हर महीने एक छोटी रकम जमा कर लंबी अवधि में मोटा फंड तैयार करने का बेहतर विकल्प है। इसके लिए आप नजदीकी शाखा में जाकर आसानी से अकाउंट ओपन करा सकते हैं।

वैश्विक उथल-पुथल के बीच बाजार के जोखिम से बचने के लिए आप सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न वाले निवेश विकल्प का चुनाव कर सकते हैं। मध्यम अवधि में निवेश के लिए पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपोजिट (आरडी) स्कीम एक खास स्कीम है जो आपको पक्का रिटर्न दिलाती है और उसमें भी सुरक्षा की गारंटी के साथ। इस स्कीम की सबसे खास बात यह है कि आप कम से कम ₹100 प्रति माह, या ₹10 के मल्टीपल में कोई भी राशि जमा कर सकते हैं। कोई अधिकतम सीमा नहीं है।

कौन-कौन खोल सकता है अकाउंट

विभिन्न श्रेणियों के लोग आसानी से व्यक्तिगत या संयुक्त खाता खोल सकते हैं। नियमों के अनुसार, भारत का निवासी नागरिक व्यक्तिगत रूप से खाता खोल सकता है। एकल वयस्क (सिंगल एडल्ट) अपने नाम से खाता खोलने के पात्र हैं। इसके अलावा, अधिकतम तीन वयस्क मिलकर संयुक्त खाता भी खोल सकते हैं। संयुक्त खातों को दो श्रेणियों में बांटा गया है- जॉइंट ‘A’ प्रकार का खाता सभी खाताधारकों द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया जाता है या फिर उनके जीवित बचे खाताधारकों द्वारा मिलकर संचालित किया जाता है। वहीं जॉइंट ‘B’ प्रकार का खाता किसी भी एक खाताधारक द्वारा या जीवित बचे खाताधारकों द्वारा अलग-अलग संचालित किया जा सकता है।

नाबालिगों के लिए भी खाता खोलने की सुविधा उपलब्ध है। अभिभावक (गार्जियन) नाबालिग की ओर से खाता खोल सकता है। इसके साथ ही, मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति की ओर से भी अभिभावक द्वारा खाता खोला जा सकता है, जिसे अब “ऑथराइज्ड अकाउंट” कहा जाता है। इतना ही नहीं, 10 वर्ष या उससे अधिक आयु का नाबालिग स्वयं भी अपने नाम से खाता खोल सकता है।

आरडी खाते की अवधि और विस्तार

रिकरिंग डिपोजिट (आरडी) खाते से जुड़े नियमों के अनुसार, खाते की मूल अवधि खाता खोलने की तारीख से 5 वर्ष यानी 60 मासिक किस्तों तक होती है। खाताधारक चाहें तो इस अवधि के पूरा होने के बाद अपने आरडी खाते को आगे 5 वर्ष के लिए बढ़ा सकते हैं। इसके लिए संबंधित डाकघर में आवेदन देना आवश्यक होता है। इसके अलावा, परिपक्वता (मैच्योरिटी) के बाद भी आरडी खाते को बिना नई जमा किए अधिकतम 5 वर्ष तक चालू रखा जा सकता है। इस दौरान खाते में अतिरिक्त जमा करना जरूरी नहीं होता, लेकिन खाता सक्रिय बना रहता है।

₹8000 हर महीने निवेश पर समझें रिटर्न

अगर आप हर महीने ₹8000 पोस्ट ऑफिस आरडी अकाउंट में जमा करते हैं तो आपका यह निवेश 5 साल यानी 60 महीने के लिए होगा। इस स्कीम में मौजूदा समय में 6.7 प्रतिशत ब्याज ऑफर किया जा रहा है। ऐसे में कैलकुलेशन के मुताबिक, ₹8000 का मंथली निवेश 5 साल के लिए 6.7% ब्याज के आधार पर करने पर आपको आखिर में कुल ₹90,926.63 रिटर्न मिलेगा। कैलकुलेशन के हिसाब से आप इन 60 महीनों में कुल 4,80,000 रुपये जमा करेंगे। यानी निवेश रकम और रिटर्न को मिलाकर आपके पास तब कुल ₹5,70,926.63 का फंड तैयार होगा।

Mor36garh

Mor36garh

Related News