Vivo X200 FE भारत में 14 जुलाई को होगा लॉन्च, मिलेगा 90W फास्ट चार्जिंग और Dimensity 9300+ प्रोसेसर
Vivo X200 FE : स्मार्टफोन निर्माता Vivo भारत में अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज़ का विस्तार करने जा रही है। कंपनी का अपकमिंग स्मार्टफोन Vivo X200 FE जल्द ही भारतीय बाजार में दस्तक देगा। हाल ही में आई PassionateGeekz.com की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह हैंडसेट 14 जुलाई 2025 को दोपहर 12 बजे IST लॉन्च किया जाएगा।
Vivo ने पहले ही फोन के एम्बर येलो और लक्स ब्लैक कलर वेरिएंट्स को टीज किया था। रिपोर्ट्स में दावा है कि भारत में यह फोन फ्रॉस्ट ब्लू कलर ऑप्शन में भी उपलब्ध होगा।
इंटरनेशनल उपलब्धता:
Vivo X200 FE इससे पहले ताइवान और मलेशिया जैसे ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च हो चुका है, जहां यह ब्लैक, ब्लू, पिंक और येलो रंगों में बिक्री के लिए उपलब्ध है।