mor36garh-logo

के.के. गुप्ता बने पेंशनर कल्याण संघ दुर्ग के कार्यकारी अध्यक्ष

दुर्ग।   छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर्स कल्याण संघ (पं.क. 5969) के जिला शाखा दुर्ग में कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में जिला अस्पताल दुर्ग के पूर्व सीनियर फिजियोथैरेपिस्ट के.के. गुप्ता की नियुक्ति हुई है। यह नियुक्ति संघ के जिला शाखा दुर्ग अध्यक्ष अरुण सिंह ने संघ के महामंत्री ओ.पी. शर्मा के अनुमोदन एवं राकेश तिवारी संभागीय अध्यक्ष के सहमति से की है।

इसी तारतम्य में जिला कार्यकारिणी का भी गठन किया गया है। जिसमें उपाध्यक्ष एल खान, आरएस उपाध्याय, महामंत्री एसआर दिल्लीवार, सचिव लोकेश शुक्ला, सहसचिव बीडी यादव, कोषाध्यक्ष डॉ.केएल भारती, सहकोषाध्यक्ष घनश्याम तिवारी, संगठन सचिव एसपी साहू, प्रचार सचिव दिनेश शर्मा बनाए गए हैं।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में आर आर तिवारी, लखन सोनी, जयश्री मंड्रिक, दिनेश्वर साहू, टीपी शर्मा, शिवराम साहू, अशोक शर्मा, मृदुला सैमुअल, एआर साहू, शिवकुमारी दुबे, टीएस नायर, मंजू शर्मा, जितेंद्र जोगवंशी, पुष्पलता द्विवेदी, केशवराम साहु, टीके गौतम शामिल किए गए है।

Mor36garh

Mor36garh

Related News