mor36garh-logo

कांग्रेसी नेता अकबर सहित अन्य 2 के खिलाफ अपराध दर्ज, हाई कोर्ट की फटकार के बाद पुलिस ने नए सिरे से शुरू की जांच

बिलासपुर।  आखिरकार हाई कोर्ट के नाराजगी के बाद कांग्रेसी नेता अकबर खान , मीनाक्षी बंजारी और शिबू उर्फ फैजान खान के खिलाफ थाना सकरी में 306, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। मामला सिद्धांत नाम के युवक की आत्महत्या से जुड़ा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक कुम्हारपारा में रहने वाले विरेंद्र नागवंशी का बेटा सिद्धांत नागवंशी सीवी रमन विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करता था।लेकिन रुपयों की तंगी की वजह से उन्होंने पढ़ाई छोड़कर कांग्रेस नेता अकबर खान के साथ सुपरवाईजर का काम करने लगा।इसी बीच सिद्धांत ने अपने रिश्तेदार की जमीन का सौदा अकबर से कराया।जमीन में कुछ विवाद होने के कारण अकबर ने जमीन का एग्रीमेंट सिद्धांत के नाम पर करा दिया। जमीन पर कुछ लोगों का कब्जा था। इसे सिद्धांत ने अपने संबंधों के आधार पर सुलझाने की कोशिश की। लेकिन वे सफल नही हुआ। इसके बाद अकबर ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। सिद्धांत के पिता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया था कि अकबर के दबाव में आकर ही उसके बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। उन्होंने पूरे मामले की जांच के लिए कलेक्टर समेत अन्य अधिकारियों के पास आवेदन किया। जांच के बाद पुलिस ने नए सिरे से कार्यवाही करते हुए अपराध पंजीबद्ध किया है।

Mor36garh

Mor36garh

Related News