mor36garh-logo

बिलासपुर में सरेराह आपस में भिड़ीं युवतियां, बाल खींचे और चले लात-घूंसे, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

बिलासपुर के सरकंडा इलाके में युवतियों के बीच सरेराह हुई मारपीट और लात-घूंसे चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

न्यायधानी बिलासपुर में युवतियों के दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट के दो अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। सरेराह शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते आवासीय इलाके तक पहुंच गया, जिसे लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

सड़क पर शुरू हुआ विवाद, अटल आवास तक पहुंचा बवाल

सोशल मीडिया पर वायरल पहले वीडियो के अनुसार, सरकंडा बहतराई इलाके में युवतियों के बीच किसी पुरानी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जिसने अचानक उग्र रूप ले लिया। लात-घूंसे और बाल खींचे: दोनों पक्षों के बीच पहले जमकर गाली-गलौज हुई और फिर बात हाथापाई तक पहुंच गई। वीडियो में युवतियां खुलेआम एक-दूसरे के बाल खींचती, थप्पड़ और लात-घूंसे बरसाती नजर आ रही हैं।

तमाशबीन बने रहे लोग – सड़क पर हुए इस हंगामे के दौरान आसपास राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, जबकि कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाते रहे।

अटल आवास में दोबारा भिड़ंत – वहीं शाम को सामने आया दूसरा वीडियो अशोक नगर अटल आवास का बताया जा रहा है, जहां युवतियों का समूह दोबारा आमने-सामने आ गया और वहां भी जमकर बवाल काटा गया।

कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल, पुलिस जांच में जुटी – शहर के बीचों-बीच युवतियों के इस तरह खुलेआम मारपीट करने और हंगामा मचाने का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। मामला थाने तक न पहुंचने के बावजूद पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो के आधार पर घटनास्थल और मारपीट में शामिल युवतियों की पहचान की जा रही है, ताकि उनके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

Mor36garh

Mor36garh

Related News