mor36garh-logo

भिलाई इंडस्ट्रियल एरिया में फर्नीचर गोदाम में लगी आग, लाखों रुपये का सामान जलकर खाक

भिलाई में आग से गोदाम में रखे सोफे, गद्दे और अन्य फोम सामग्री जलकर राख हो गई।

छावनी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित जगदंबा फोम के गोदाम में शुक्रवार को भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से गोदाम में रखे लाखों रुपये के सोफे, गद्दे और अन्य फोम सामग्री जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुटी है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Mor36garh

Mor36garh

Related News