mor36garh-logo

अंबिकापुर से लापता नाबालिग पश्चिम बंगाल में मिली गर्भवती, मुर्शिदाबाद में दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर की गांधीनगर पुलिस ने फरवरी से लापता नाबालिग को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से सकुशल बरामद कर शादी का झांसा देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में गांधीनगर पुलिस ने आरोपित को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। नाबालिग पीड़िता को भी पुलिस ने आरोपित के कब्जे से सकुशल बरामद कर लिया है। पीड़िता गर्भवती बताई जा रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 फरवरी 2026 को एक नाबालिग अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। स्वजन ने काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। स्वजन ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताते हुए थाना गांधीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने साइबर सेल से तकनीकी जानकारी प्राप्त की। पीड़िता से पूछताछ में उसने बताया कि आरोपित ने उसे शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाया, अपने पास रखा और दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। पीड़िता के कथन के आधार पर मामले में धारा 87, 65(1) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा जोड़ी गई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

  • घटना – फरवरी 2026 में नाबालिग रहस्यमय तरीके से घर से लापता हो गई थी, जिसकी रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज हुई।
  • लोकेशन ट्रेस – साइबर सेल की मदद से पुलिस ने आरोपी का सुराग पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में ढूंढा।
  • बरामदगी – पुलिस टीम ने शक्तिपुर थाना क्षेत्र के शिमूलदंगा गांव से आरोपी को दबोचा और पीड़िता को मुक्त कराया।
  • न्यायिक कार्रवाई – पीड़िता के बयान पर पॉक्सो व दुष्कर्म की धारा जोड़कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।

 

 

Mor36garh

Mor36garh

Related News