mor36garh-logo

तिल्दा नेवरा में ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 180 पाव अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, 18,900 रुपये की जब्ती।

तिल्दा नेवरा। छत्तीसगढ़ के तिल्दा नेवरा में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत तिल्दा नेवरा पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन और बिक्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

180 पाव देशी मदिरा मसाला शराब जब्त 
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, जोगी कुआं, बैकुंठ क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही तिल्दा नेवरा पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 180 पाव देशी मदिरा मसाला शराब (कीमत लगभग 18,000 रुपये) और नकद बिक्री रकम ₹900 जब्त की गई।

एक आरोपी गिरफ्तार
इस प्रकार कुल जब्ती की कीमत 18,900 रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पूरन लाल वर्मा (उम्र 30 वर्ष), निवासी ग्राम ताराशिव, थाना तिल्दा नेवरा के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई। बाद में उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर केन्द्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया।

नशे के कारोबारी पर कसा शिकंजा
यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत की गई। तिल्दा थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में टीम लगातार नशे के कारोबारियों पर कार्रवाई कर रही है।बुधवार को की गई कार्रवाई में निरीक्षक रमाकांत तिवारी,महिला एएसआई अमिला नाग, आरक्षक संदीप सिंह, आरक्षक महेन्द्र वर्मा, महिला आरक्षक प्रज्ञा दादर शर्माविशेष रूप से शामिल रहे। टी आई का कहना है कि, क्षेत्र में नशे के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Mor36garh

Mor36garh

Related News