mor36garh-logo

भूलकर भी इन जगहों पर न रखें मंदिर, घर की सुख-शांति पर लग सकता है ग्रहण!

घर का मंदिर केवल आस्था का प्रतीक नहीं होता, बल्कि यह सकारात्मक ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत माना जाता है. लेकिन वास्तु के अनुसार, अगर मंदिर को गलत जगह या दिशा में रखा जाए, तो इसका नकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिल सकता है. आइए वास्तु के अनुसार जानते हैं कि मंदिर को किन-किन जगहों पर बनाना सही नहीं माना जाता है.

हिंदू धर्म में घर का मंदिर सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि मंदिर सही दिशा और स्थान पर हो, तो घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है. इसके विपरीत, गलत जगह पर रखा गया मंदिर न केवल वास्तु दोष पैदा करता है, बल्कि परिवार की उन्नति में बाधा और मानसिक अशांति का कारण भी बन सकता है. इसलिए अगर आप भी अपने घर में मंदिर स्थापित करने जा रहे हैं, तो वास्तु के इन महत्वपूर्ण नियमों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. आइए जान लेते हैं घर की वो कौन-कौन सी जगहें है जहां मंदिर को रखना या बनाना शुभ नहीं माना गया है.

रसोई में मंदिर रखना क्यों गलत?

वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई में मंदिर बनाना शुभ नहीं माना जाता. रसोई में अग्नि तत्व का प्रभाव होता है, जबकि मंदिर शांति और सात्विक ऊर्जा का प्रतीक है. दोनों का टकराव घर में तनाव पैदा कर सकता है.

बेडरूम में मंदिर ऱखने से बचें

बेडरूम आराम और निजी जीवन का स्थान होता है. ऐसे में यहां मंदिर रखना देवी-देवताओं की गरिमा के खिलाफ माना जाता है. इससे मानसिक अशांति भी बढ़ सकती है.

सीढ़ियों के नीचे मंदिर न बनाएं

सीढ़ियों के नीचे मंदिर बनाना वास्तु दोष माना जाता है. यह स्थान दबाव और अस्थिरता का प्रतीक होता है, जिससे सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित होती है.

बाथरूम के पास मंदिर न रखें

बाथरूम या शौचालय के पास मंदिर बनाना बेहद अशुभ माना जाता है. ये स्थान अपवित्र होते हैं, जिससे पूजा का प्रभाव कम हो जाता है और नकारात्मकता बढ़ती है.

सही दिशा कौन-सी है

वास्तु के अनुसार मंदिर के लिए सबसे शुभ दिशा उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण होती है. इस दिशा में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह सबसे अधिक होता है.

दक्षिण दिशा में क्यों नहीं?

दक्षिण दिशा को पितरों और यम की दिशा माना जाता है. इसलिए यहां मंदिर बनाना शुभ नहीं माना जाता और इससे घर में नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.

मंदिर रखने के जरूरी नियम

मंदिर को कभी भी सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए. इसे लकड़ी की साफ चौकी या ऊंचे स्थान पर रखें. साथ ही मंदिर के आसपास सफाई और शांति बनाए रखना जरूरी है.

Mor36garh

Mor36garh

Related News