mor36garh-logo

मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, चोट के चलते मिचेल सेंटनर हुए बाहर, केशव महाराज को मिली जगह

मुंबई। आईपीएल के मौजुदा सीजन के बीच मुंबई इंडियंस (MI) को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर कंधे की चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। उनकी चोट चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान बाउंड्री पर कैच लेने की कोशिश में लगी थी। चोट के बाद मेडिकल जांच में पुष्टि हुई कि सैंटनर टूर्नामेंट में आगे हिस्सा नहीं ले पाएंगे, जिससे मुंबई इंडियंस की रणनीति पर बड़ा असर पड़ सकता है। सैंटनर टीम के लिए बल्ले और गेंद दोनों से अहम भूमिका निभा रहे थे।

केशव महाराज को मिला मौका

मुंबई इंडियंस ने सैंटनर के रिप्लेसमेंट के तौर पर साउथ अफ्रीका के अनुभवी स्पिनर केशव महाराज को टीम में शामिल किया है। आईपीएल की ओर से 27 अप्रैल को जारी आधिकारिक बयान में इसकी पुष्टि की गई। आईपीएल ने कहा कि मुंबई इंडियंस ने केशव महाराज को मिचेल सैंटनर के स्थान पर साइन किया है, जिन्हें कंधे की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है।

ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे महाराज

गौरतलब है कि IPL 2026 के ऑक्शन में केशव महाराज अनसोल्ड रह गए थे और किसी टीम ने उन्हें नहीं खरीदा था। अब मुंबई इंडियंस ने उन्हें 75 लाख रुपये में स्क्वॉड में शामिल किया है। मुंबई इंडियंस ने सैंटनर के रिप्लेसमेंट के तौर पर साउथ अफ्रीका के अनुभवी स्पिनर केशव महाराज को टीम में शामिल किया है। आईपीएल की ओर से 27 अप्रैल को जारी आधिकारिक बयान में इसकी पुष्टि की गई।आईपीएल ने कहा कि मुंबई इंडियंस ने केशव महाराज को मिचेल सैंटनर के स्थान पर साइन किया है, जिन्हें कंधे की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है।

ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे महाराज

गौरतलब है कि IPL 2026 के ऑक्शन में केशव महाराज अनसोल्ड रह गए थे और किसी टीम ने उन्हें नहीं खरीदा था। अब मुंबई इंडियंस ने उन्हें 75 लाख रुपये में स्क्वॉड में शामिल किया है।

Mor36garh

Mor36garh

Related News