mor36garh-logo

बलौदा में RK ज्वेलर्स में बड़ी चोरी चार लाख के सोने-चांदी के जेवर पार, सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए चोर

बलौदा के कोरबा रोड स्थित आरके ज्वेलर्स में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चार लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए और सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए।

नगर के मुख्य मार्ग कोरबा रोड स्थित आरके ज्वेलर्स में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर करीब चार लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। चोरों ने दुकान के मुख्य गेट और अंदर के दरवाजे का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। चोरी के बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। ज्वेलर्स संचालक की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना एक और दो नवंबर की दरम्यानी रात की है। बलौदा के वार्ड क्रमांक सात निवासी नरेंद्र सोनी कोरबा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर संस्कार ज्वेलर्स के सामने आरके ज्वेलर्स का संचालन करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि एक नवंबर की शाम करीब सात बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात करीब 10 बजे दुकान देखने पहुंचे तो ताला लगा हुआ था।

इसके अलावा 15 ग्राम सोने के टॉप्स, फैंसी बाली और कान छेदने का तार भी चोरी हो गया। चोरी गए जेवरों की कुल कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट विद्या जौहर तथा साइबर सेल के रोहित कहरा और शाहबाज खान ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पतासाजी करने के साथ मामले की विवेचना कर रही है।

Mor36garh

Mor36garh

Related News