mor36garh-logo

तैयार किए जा रहे एनॉलॉग पनीर के खिलाफ संयुक्त टीम ने कड़ा कदम उठाया।

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। सोमवार को शुरू हुए विशेष जांच अभियान के पहले ही दिन बड़ी कार्रवाई सामने आई, जहां अमानक तरीके से तैयार किए जा रहे एनॉलॉग पनीर के खिलाफ संयुक्त टीम ने कड़ा कदम उठाया।

कार्रवाई में सामने आई गड़बड़ी
सिमगा तहसील के ग्राम औरेठी स्थित एक फूड फैक्ट्री में निरीक्षण के दौरान टीम को पनीर निर्माण में अनियमितताएं मिलीं। जांच में स्पष्ट हुआ कि यहां एनॉलॉग पनीर तैयार किया जा रहा था, जो गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतर रहा था।

100 किलो पनीर मौके पर नष्ट
कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने करीब 100 किलोग्राम संदिग्ध पनीर को मौके पर ही नष्ट दिया। साथ ही संबंधित फर्म को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया, ताकि आगे किसी तरह की गतिविधि न हो सके।

सैंपल लैब भेजा, रिपोर्ट का इंतजार
टीम ने पनीर के नमूने लेकर उन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, रिपोर्ट आने के बाद संबंधित फर्म के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

15 दिन का विशेष अभियान जारी
जिले में 27 अप्रैल से 11 मई तक खाद्य एवं औषधि विभाग, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। “सही दवा, शुद्ध आहार—यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम के तहत यह अभियान संचालित है।

कलेक्टर के निर्देश पर सख्ती
कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर गठित टीम जिलेभर में लगातार निरीक्षण कर रही है। प्रशासन का उद्देश्य साफ है—लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना और मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई करना।

Mor36garh

Mor36garh

Related News