रायपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल दसवीं-बारहवीं के परीक्षा परिणामों की घोषणा वर्तमान सप्ताह में ही करेगा। दोनों कक्षा के परिणाम एक ही दिन जारी किए जाएंगे। माशिम के अंदरुनी सूत्रों के अनुसार, शिक्षा मंत्री परिणाम घोषित करेंगे। उनसे अभी तक तिथि प्राप्त नहीं हो सकने के कारण माशिम ने निश्चित तिथि घोषित नहीं की है। दसवीं-बारहवीं दोनों ही कक्षाओं के परिणाम तैयार हो चुके हैं।
12वीं हिंदी का पर्चा लीक होने की वजह से विलंब
14 मार्च को आयोजित 12वीं कक्षा की हिंदी विषय के पर्चे लीक होने के कारण माशिम को यह परीक्षा पुनः आयोजित करनी पड़ी थी। 10 अप्रैल को माशिम ने यह परीक्षा ली। मूल्यांकन कार्य पूर्ण होने के बाद पुनः परीक्षा आयोजित कर कॉपियां जंचवाने के कारण परिणाम में निर्धारित लक्ष्य से विलंब हुआ। कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा 21 फरवरी से शुरू होकर और 13 मार्च तक पूरी हुई। वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च को खत्म हुई। हालांकि 10 अप्रैल को पुनः परीक्षा आयोजित करानी पड़ी। कक्षा दसवीं में 3,20,535 विद्यार्थी पंजीकृत थे। वहीं कक्षा 12वीं में 2,45,785 विद्यार्थी पंजीकृत रहे। कुल मिलाकर करीब 5.66 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं इस बार बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए थे।
द्वितीय परीक्षा के कारण शीघ्रता
दसवीं-बारहवीं में अनुत्तीर्ण छात्रों को माशिम एक और मौका देगा। इनके लिए द्वितीय परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रथम परीक्षा में अनुत्तीर्ण छात्रों के साथ-साथ ऐसे विद्यार्थी जो उत्तीर्ण तो हैं, लेकिन अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे भी इसमें शामिल हो सकेंगे। द्वितीय परीक्षा समय पर आयोजित की जा सके, इसलिए प्रथम परीक्षा के परिणाम पूर्व वर्षों की तुलना में जल्द जारी किए जा रहे हैं। इस वर्ष माशिम ने परीक्षा भी पूर्व प्रारंभ की थी। मार्च के प्रथम सप्ताह के स्थान पर 20 फरवरी से ही माशिम ने परीक्षाएं प्रारंभ कर दी थी। परीक्षा परिणामों के साथ ही अस्थायी मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी।