mor36garh-logo

तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम भींभौरी में सोमवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला,

तिल्दा-नेवरा | तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम भींभौरी में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के बाहर सड़क किनारे एक युवक का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। रोजमर्रा के काम के लिए निकले ग्रामीणों ने पहले युवक को अचेत समझा, लेकिन पास जाकर देखने पर उसकी मौत की पुष्टि हुई। घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ भी की गई, लेकिन मृतक के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी।

नहीं हो सकी पहचान
पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 35 से 45 वर्ष के बीच आंकी जा रही है, उसके पास से कोई पहचान पत्र, मोबाइल या कोई अन्य दसतावेज नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, पुलिस आसपास के थानों और गांवों में सूचना भेजकर गुमशुदगी के मामलों से मिलान कर रही है।

हत्या या सामान्य मौत? 
फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

पुलिस की प्राथमिकता पहचान और सच्चाई तक पहुंचना
इस पूरे मामले में पुलिस की पहली प्राथमिकता मृतक की पहचान स्थापित करना है, ताकि घटना की कड़ियां जुड़ सकें। वहीं, इलाके में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।

Mor36garh

Mor36garh

Related News