एक्ट्रेस मेहरीन पीरजादा ने हाल ही में शादी रचाई है. उन्होंने अपनी वेडिंग की कई फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है. सभी उन्हें बधाईयां दे रहे हैं.
साउथ से लेकर हिंदी फिल्मों में तक अपनी पहचान बना चुकी एक्ट्रेस मेहरीन पीरजादा ने हाल ही में शादी रचाई है, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है. ब्राइडल लुक में वो काफी ब्यूटीफुल लग रही हैं. आइए देखते हैं फोटोज.
मेहरीन पीरजादा ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की कई फोटोज शेयर की हैं. जिसमें वो काफी खुश नजर आ रही हैं.
मेहनरीन पीरजादा ने अर्श औलख संग शादी रचाई है. कपल ने इंटीमेट वेडिंग की है. जिसमें सिर्फ फैलिमी और करीबी दोस्त शामिल हुए.
मेहरीन ने अपनी इस खास दिन पर पिंक कलर का बेहद खूबसूरत लहंगा पहना है. उन्होंने अपने आउटफिट के साथ एक हैवी ज्वैलिरी कैरी की. वहीं दूल्हे अर्श औलख ने भी पिंक कलर की शेरवानी पहनी.
मेहरीन और अर्श ने कई रोमांटिक पोज भी दिए. तस्वीरों में देख सकते हैं कि अर्श अपनी दुल्हनिया मेहरीन को किस करते हुए नजर आ रहे हैं.
वहीं एक और फोटो में ये कपल एक दूसरे की बाहों में खोए दिख रहे हैं.
शादी की फोटोज शेयर करते हुए मेहरीन ने कैप्शन में लिखा, ‘26.04.26,’ और इसके साथ उन्होंने अर्श दी महर नाम का हैशटैग भी यूज किया.
उनकी ये शादी की फोटोद सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी कपल को बधाईयां दे रहे हैं.




