mor36garh-logo

सिमगा क्षेत्र के ग्राम दरचुरा स्थित ढाबे पर पहुंची, तो वहां संचालक को शराब बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

बलौदा बाजार। बलौदा बाजार जिले में अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रायपुर–बिलासपुर नेशनल हाईवे पर सिमगा क्षेत्र के एक ढाबे में लंबे समय से चल रहे अवैध शराब के धंधे का खुलासा हुआ। “समाधान सेल” को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने योजना बनाकर दबिश दी।

ढाबे में चल रही थी अवैध बिक्री
पुलिस टीम जब सिमगा क्षेत्र के ग्राम दरचुरा स्थित ढाबे पर पहुंची, तो वहां संचालक को शराब बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी ढाबे की आड़ में अवैध रूप से शराब बेच रहा था और यह गतिविधि काफी समय से जारी थी।

शराब और नकदी जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 20,400 रुपये कीमत की 198 पाव अंग्रेजी और देशी शराब बरामद की। इसके साथ ही बिक्री से प्राप्त 1,200 रुपये नकद भी जब्त किए गए। पुलिस ने आरोपी ढाबा संचालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है

Mor36garh

Mor36garh

Related News