अक्षय कुमार की बेटी को किसी ने ऑनलाइन गेम खेलते वक्त वल्गर मैसेज किया था. अब साइबर पुलिस ने उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
अक्षय कुमार प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में बैलेंस बनाकर चलते हैं. वो दो बच्चों के पिता हैं. अक्षय को एक बेटा आरव और एक बेटी नितारा हैं. अक्षय के बच्चे लाइमलाइट से दूर रहते हैं. अक्षय ने कई सालों तक बेटी का चेहरा भी नहीं दिखाया था. पिछले साल अक्टूबर में अक्षय ने साइबर अवेयरनेस के प्रोग्राम में खुलासा किया था कि एक शख्स ने ऑनलाइन गेम खेलते वक्त उनकी बेटी को गलत मैसेज किया था.
साइबर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
अक्षय ने बताया था कि उनकी बेटी से उस शख्स ने न्यूड तस्वीरें मांगी थी. अब साइबर पुलिस ने उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. महाराष्ट्र साइबर के प्रमुख यशस्वी यादव ने बताया कि बॉलीवुड के एक्टर अक्षय कुमार ने साइबर से संपर्क किया. उन्होंने बताया कि ऑनलाइन गेम खेलते वक्त उनकी 13 साल की बेटी से न्यूड फोटोज मांगी गई थी. महाराष्ट्र साइबर ने इस मामले को गंभीरता से लिया और मामले की जांच में जुट गई. यशस्वी यादव ने बताया इस मामले में हमने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया.
बता दें कि अक्षय की बेटी का नाम नितारा कुमार है. नितारा का जन्म 25 सितंबर 2012 को हुआ था. अक्षय अपने बच्चों को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं. वो अपने बच्चों को पूरा समय देते हैं. उनके साथ वक्त बिताते हैं.
‘भूत बंगला’ का धमाका
वर्क फ्रंट पर अक्षय कुमार को इन दिनों फिल्म भूत बंगला में देखा जा रहा है. इस फिल्म को प्रियदर्शन ने बनाया है. फिल्म में परेश रावल, राजपाल यादव, तबु, वामिका गब्बी, मिथिला पालकर जैसे स्टार्स हैं. मिथिला अक्षय की छोटी बहन के रोल में हैं. फिल्म को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म धमाका कर रही है. भूत बंगला ने 90 करोड़ का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है.





