श्रद्धा कपूर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में फैंस एक्ट्रेस से आशिकी 2 की री-रिलीज की डिमांड करते हुए नजर आ रहे हैं.
बॉलीवुड फैंस के बीच एक बार फिर नॉस्टैल्जिया की लहर दौड़ रही है. इस बार बात उस लव स्टोरी की हो रही है, जो आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है. इसी बीच सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर की एक पुरानी वीडियो वायरल हो रही है. वायरल क्लिप में देखने को मिल रहा है कि फैंस ने आशिकी 2 की री-रिलीज की डिमांड की है, जिस पर एक्ट्रेस रिएक्शन दे रही हैं. हालांकि, ये एक थ्रोबैक वीडियो है, लेकिन इसके वायरल होने की वजह से फैंस में फिल्म को लेकर एक बार फिर से एक्साइटमेंट बढ़ गई है.
फैंस के डिमांड पर रिएक्शन देते हुए श्रद्धा कपूर ने कहा था,’मुझे लगता है ये बहुत ही शानदार आइडिया है. मैं इसे प्रोड्यूसर्स को जरूर सजेस्ट करूंगी.क्योंकि मैं खुद भी इस बड़े पर्दे पर फिर से देखना चाहती हूं. ये सच में बहुत अच्छा आइडिया है.’ श्रद्धा कपूर के इस जवाब ने एक बार फिर से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है. एक बार फिर से फैंस सोशल मीडिया पर इस डिमांड को रिपीट करते नजर आ रहे हैं. बता दें आशिकी 2 को 2013 में रिलीज किया गया था. इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के संग आदित्य रॉय कपूर अहम भूमिका में नजर आए थे.
ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कमर्शियल हिट साबित हुई थी. ये फिल्म दोनों कलाकारों के करियर के लिए माइलस्टोन साबित हुई थी. साथ ही इस फिल्म के म्यूजिक को इतना पसंद किया गया था कि आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में छाया रहता है. फिल्म को रिलीज हुए कई साल हो चुके हैं. लेकिन, इस फिल्म की इमोशनल कहानी और गाने आज भी दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाए हुए हैं. मजेदार बात तो ये है कि आशिकी 2 किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद नहीं है.इसी वजह से फिल्म की थिएट्रिकल री-रिलीज की मांग और भी बढ़ गई है. हालांकि, अभी तक मेकर्स की ओर से ऑफिशियल तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया है.





