कियारा आडवाणी के बॉडीगार्ड ने हाल ही में बताया कि जब कियारा प्रेग्नेंट थी, उस वक्त एक फैन ने उन्हें गले लगाने की कोशिश की थी. इस हादसे से सिद्धार्थ बहुत घबरा गए थे.
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के बॉडीगार्ड जीशान कुरेशी ने हाल ही में उस इंसिडेंट के बारे में बात की जब एक फैन ने कियारा आडवाणी को गले लगाने की कोशिश की थी. इसकेे बाद काफी बवाल हुआ था.
कियारा को गले लगाने की कोशिश
स्क्रीन से बातचीत में जीशान ने बताया कि जब कियारा 7 महीने प्रेग्नेंट थी तब वो एक ब्रांड शूट के लिए बाहर गई थीं. तो जब कियारा वैनिटी वैन से बाहर निकल रही थीं तब रिलायंस की कोऑपरेट टीम के एक शख्स ने उन्हें गले लगाने की कोशिश की थी. तब जीशान ने तुरंत इसमें दखल दिया. इसके बाद काफी बहस भी हुई. हालात इतने बिगड़ गए थे कि आकाश अंबानी के मैनेजर को फोन करना पड़ा था.
जीशान ने कहा, ‘उसने सूट पहना था. हमें लगा वो अच्छा इंसान होगा. इस तरह के वेल ड्रेस्ड प्रोफेशनली भी इस तरह की हरकत कर सकते हैं. कई फैंस सेलेब्स को रियल में देख अपना आपा खो बैठते हैं.’
आगे बॉडीगार्ड ने बताया कि सिद्धार्थ ने रिक्वेस्ट की थी कि मैं शूटिंग के वक्त कियारा के साथ रहूं. जबकि उनके पास पहले से ही सिक्योरिटी थी. बॉडीगार्ड ने कहा- सिद्धार्थ कियारा को भेजने से डर रहे थे. उन्होंने कहा था कि प्रेग्नेंसी की वजह से ज्यादा ध्यान देने की जरुरत है.
बता दें कि कियारा और जीशान ने फरवरी 2023 में शादी की थी. वो दोनों 2021 में सेट शेरशाह के सेट पर मिले थे. इसके बाद दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़े और फिर शादी कर ली. उनकी शादी फरवरी 2023 में जैसलमेर में हुई थी. कपल ने 2025 में पहले बच्चा का वेलकम किया. उन्हें बेटी हुई. बेटी का नाम उन्होंने सरायाह रखा है. बेटी के जन्म के बाद अब कियारा काम पर वापस लौट आई हैं.




