mor36garh-logo

अनंत अंबानी ने पहनी हीरों से जड़ी ₹12 करोड़ की घड़ी, बीच में बैठे हैं भगवान शिव, बेमिसाल है लुक

अनंत अंबानी को हाल ही में Jacob & Co. की 12 करोड़ की कस्टम Opera Godfather Baguette Shiva घड़ी पहने देखा गया, जिसमें 18K रोज़ गोल्ड, 300 हीरे और भगवान शिव की खास मूर्ति शामिल है.

भारत के जाने-माने उद्योगपति परिवारों में से एक है अंबानी परिवार, जो हमेशा ही अपनी लग्ज़री लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में रहता है. इसी बीच अनंत अंबानी को हाल ही में Jacob & Co. की कस्टम Opera Godfather Baguette “Shiva”  घड़ी पहने हुए देखा गया है, जिसकी कीमत लगभग 12 करोड़ बताई जा रही है. यह घड़ी अपनी खास डिजाइन और बारीक कारीगरी की वजह से बेहद अलग मानी जा रही है. इसमें 18K रोज़ गोल्ड का केस, 300 से ज्यादा बैगेट-कट हीरे और अंदर भगवान शिव की हाथ से बनाई गई छोटी मूर्ति शामिल है, जो इसे और खास बनाती है.

यह घड़ी सिर्फ लग्ज़री आइटम नहीं बल्कि आस्था, कला और एडवांस इंजीनियरिंग का अनोखा मेल है. यह घड़ी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है और साथ ही लोगों को काफी पसंद आ रही है. बात करें अगर इस घड़ी की तो इसमें ट्रिपल-एक्सिस टूरबिलोन जैसे जटिल मैकेनिज्म के साथ 120 नोट वाला म्यूजिक बॉक्स भी है, जो The Godfather का थीम म्यूज़िक बजाता है. यही वजह है कि यह घड़ी देखने के साथ-साथ एक अनोखा अनुभव भी देती है.

आस्था और लग्ज़री का अनोखा मेल 

घड़ी में भगवान शिव की ध्यान मुद्रा में बनी हाथ से तराशी गई मूर्ति है और साथ ही मूर्ति के चारों ओर ऊं का निशान बना हुआ है. घड़ी में 18K रोज़ गोल्ड केस में 300 से ज्यादा बैगेट-कट हीरे जड़े हैं. इसमें आस्था और शान-शौकत का शानदार कॉम्बिनेशन है.

इसमें ट्रिपल-एक्सिस टूरबिलोन लगा है, जो सटीकता बनाए रखता है. इसे गुरुत्वाकर्षण के असर को कम करके घड़ी की सटीकता बनाए रखने के लिए डिज़ाइन किया गया है. इसमें 658 पुर्ज़े हैं, जिनमें से हर एक उस जीवंत हलचल में योगदान देता है, जिससे भगवान शिव की मूर्ति सजीव हो उठती है

लग्ज़री कलेक्शन का हिस्सा

इस घड़ी की कीमत करीब 12 करोड़ है. अनंत अंबानी के वॉच क्लेक्शन की कुल कीमत लगभग 200 करोड़ बताई जाती है. बात करें कलेक्शन की तो इसमें Patek Philippe और Richard Mille जैसी ब्रांड्स शामिल हैं. उनकी घड़ियां अक्सर पर्सनल स्टोरी और लग्जरी का खास मेल दिखाती है.

Mor36garh

Mor36garh

Related News