रायपुर में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस ने आज सघन चेकिंग अभियान चलाया। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर रायपुर के निर्देश पर की गई।
रायपुर में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस ने आज सघन चेकिंग अभियान चलाया। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर रायपुर के निर्देश पर की गई।
अभियान का नेतृत्व डीसीपी (पश्चिम) संदीप पटेल ने किया। उनके साथ एडीसीपी राहुल देव शर्मा, एसीपी आज़ाद चौक इशू अग्रवाल, एसीपी पुरानी बस्ती देवांश सिंह राठौर सहित चार थानों के थाना प्रभारी और 50 से अधिक पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
पुलिस टीम ने आज़ाद चौक, ईदगाह भाटा, लाखे नगर और आश्रम क्षेत्र जैसे संवेदनशील इलाकों में गहन जांच और निगरानी की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन तलाशी ली गई। साथ ही आम नागरिकों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखना और क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का माहौल बनाए रखना है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।





