mor36garh-logo

शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने बांद्रा में खरीदे 3 अपार्टमेंट, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने मुंबई के बांद्रा में तीन लग्जरी अपार्टमेंट खरीदे हैं. चलिए जानते हैं उन्होंने कहां-कहां इन्वेस्ट किया है.

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की तरह उनकी मैनेजर पूजा ददलानी भी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. पूजा लंबे समय से किंग खान की मैनेजर हैं और उनके परिवार के बेहद करीब हैं. उन्हें कई बार शाहरुख के परिवार के साथ फैमिली फंक्शन, एयरपोर्ट और इवेंट्स में देखा गया है. अब पूजा ददलानी ने मुंबई के बांद्रा में तीन अलग-अलग अपार्टमेंट खरीदे हैं. उन्होंने पति हितेश प्रकाश गुरनानी और अपने पिता मोहन सेओराम ददलानी के साथ मिलकर ये फ्लैट खरीदे हैं.

38.21 करोड़ रुपये में खरीदे तीन अपार्टमेंट्स
शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने अपने पति हितेश प्रकाश गुरनानी और अपने पिता मोहन सेओराम ददलानी के साथ मिलकर मुंबई के बांद्रा इलाके में कुल 38.21 करोड़ रुपये में तीन अपार्टमेंट खरीदे हैं. ये अपार्टमेंट कार्टर रोड पर वरुण नाम के बिल्डिंग में स्थित हैं, जिसका काम फिलहाल चल रहा है. ये अपार्टमेंट बिल्डिंग की ऊपरी मंजिलों पर हैं और इन्हें लोटस डेवलपर्स की सहयोगी कंपनी ट्रिक्शा रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड से खरीदा गया था.

अपार्टमेंट्स के साथ छह कार पार्किंग स्पेस भी शामिल
एक अपार्टमेंट पूजा ददलानी ने अपने नाम पर लिया है, जबकि बाकी दो उनके पति हितेश गुरनानी और पिता सियोराम ददलानी के नाम पर हैं. हर फ्लैट का कारपेट एरिया 1,511.15 वर्ग फुट है और इसके साथ 81.16 वर्ग फुट की बालकनी भी शामिल है. इस तरह तीनों अपार्टमेंट का कुल क्षेत्रफल 4,776 वर्ग फुट हो जाता है. इस प्रॉपर्टी की रजिस्ट्रेशन 21 अप्रैल 2026 को हुई, जिसके लिए 2.16 करोड़ रुपये का स्टांप ड्यूटी और 90 हजार रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस चुकाई गई. इन अपार्टमेंट्स के साथ कुल छह कार पार्किंग की सुविधा भी दी गई है.

कब तक मिल सकता है पजेशन?
सीआरई मैट्रिक्स से मिले संपत्ति पंजीकरण दस्तावेजों के मुताबिक, फिलहाल बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है और दिसंबर 2028 तक इसका पजेशन मिलने की उम्मीद है. जिस इमारत में तीनों अपार्टमेंट खरीदे गए हैं, उसका निर्माण पुनर्विकास मॉडल के तहत किया जा रहा है.

Mor36garh

Mor36garh

Related News