बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो रेड ड्रेस पहने नजर आ रही हैं. उनकी ये फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ को लेकर चर्चा में हैं. आजकल वो फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं. अब इस बीच रकुल प्रीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं. हर एक फोटोज में उनका अंदाज देखने लायक है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ ग्लैमरस फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो रेड कलर की शॉर्ट ड्रेस पहने दिख रही हैं.
रकुल प्रीत सिंह ने अपने लुक को पूरा करने के लिए हल्का मेकअप किया हुआ है. इसके साथ उन्होंने गोल्डन इयररिंग्स पहने हैं. हाई पोनीटेल में वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं.
रकुल ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘रूप दी रानी को लगता है, लाल ड्रेस चुरा लेती है… है ना?’ उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं हुई हैं.
रकुल कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक पोज देती नजर आ रही हैं. उनकी कालिताना अदाओं ने फैंस को दीवाना बना दिया है.
‘पति पत्नी और वो दो’ एक्ट्रेस का ये अंदाज देखने लायक है. हर एक तस्वीर में उनकी खूबसरती साफ झलक रही है.
रकुल प्रीत सिंह का ये स्टनिंग लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है. यूजर्स अलग-अलग तरह के कमेंट्स कर उनपर प्यार लुटा रहे हैं.
वर्क फ्रंट की बात करें तो रकुल प्रीत सिंह जल्द ही फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ में नजर आएंगी. आयुष्मान खुराना, सारा अली खान और वामिका गब्बी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. ये फिल्म 15 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.




